दो सिपाहियों का अजीब कारनामा, घूस के नाम पर लिए जूते; पुलिस कमिश्रर ने किया सस्पेंड

Agra news: पुलिस कमिश्रर (आगरा) की ओर भ्रष्टाचार निवारण हेल्पलाइन पर फिर पुलिस करप्शन की शिकायतें सामने आईं हैं. जांच के बाद गुरुवार देर रात 3 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए.

आरोप है कि पुलिसकर्मी विवेचना निस्तारण (investigation disposal) के साथ ही रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ रहे थे. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने एसीपी कोतवाली के कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मी चार जोड़ी जूतों की वसूली की शिकायत पर निलंबित किए गए.

वहीं एक अन्य निलंबित सिपाही ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की धमकी देकर वसूली की थी. वहीं आगरा पुलिस कमिश्नरेट में 10 अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ मिली शिकायतों पर प्रारंभिक जांच कराई जा रही है.

बता दें कि एसीपी कोतवाली के कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी कौशल और आरक्षी विश्वनाथ को एक जांच मिली थी. जिसमें उन्हें बयान दर्ज करके रिपोर्ट एसीपी के समक्ष रिपोर्ट पेश करनी थी. शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए दोनों ही पुलिसकर्मी मिले. दोनों ने जांच उसके पक्ष में करने के एवज में डिमांड की. जिसमें नकद रुपए नहीं मिले तो दोनों शिकायतकर्ता से चार जोड़ी जूते ले आए. इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन नंबर पर मिली तो जांच कराई गई. जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने मुख्य आरक्षी कौशल और आरक्षी विश्वनाथ को निलंबित कर दिया.

कार्रवाई की धमकी: डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दूसरा मामला लोहामंडी एसीपी कार्यालय में तैनात आरक्षी प्रतीक कुमार की अवैध वसूली का है. जिसमें शिकायत मिली थी कि प्रतीक ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की धमकी दी थी. धमकी और वसूली की मांग का ऑडियो अधिकारियों तक पहुंचा तो शिकायत की जांच की गई.

इसके बाद प्रतीक कुमार को निलंबित किया गया है. डीसीपी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मी अब सिटी जोन में नहीं रहेंगे. उन्हें देहात में भेजने के लिए अपर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा. विभागीय जांच में दोषी साबित होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अभी प्रारंभिक जांच: आगरा पुलिस कमिश्नरेट को 10 के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण हेल्प लाइन पर शिकायत मिली. जिसमें किसी ने बाइक छोड़ने के एवज में रुपए वसूले, तो किसी ने पासपोर्ट जांच के नाम पर वसूली की. जिनमें सिकंदरा थाना का आरक्षी अभिषेक, किरावली थाना का एसआई धर्मवीर सिंह, एसीपी कोर्ट एत्मादपुर के सतेंद्र चौधरी एवं आरक्षी अरविंद कुमार, एत्मादपुर थाना में तैनात एसआई अंकित चौहान और एसआई दीपिका, छलेसर चौकी के एसआई कपिल कुमार, आरक्षी गुरु चंदेल व आरक्षी देवेश कुमार पर भी कार्रवाई की तलवार लटकी है.

Back to top button