
Rashmika Mandana और विजय देवरकोंडा की वेडिंग डेट लीक, उदयपुर में बजेगी शहनाई!
Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और धीक्षित शेट्टी स्टारर फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई भाषाओं में रिलीज की गई फिल्म एक टॉक्सिक रिश्ते को दिखाती है। एक्टर विजय देवरकोंडा ने फिल्म की तारीफ की।
Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने हैदराबाद में सगाई की खबरों के बाद उनकी शादी की तारीख सामने आई है। शादी की तारीख सामने आई है. खबरें हैं दोनों फरवरी 2026 में उदयपुर के लग्जरी पैलेस में शादी की प्सोलानिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब #RashmikaVijayWedding ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ की तारीफ में एक पोस्ट डाला था, जिसका जवाब देते हुए रश्मिका ने बहुत सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए।
‘द गर्लफ्रेंड’ के लिए विजय ने किया तारीफ
उन्होंने लिखा, “ये शब्द बहुत ही पावरफुल हैं, ये मेरे लिए बहुत जरूरी हैं, हालांकि इतनी अच्छी बातों को पचाना मेरे लिए मुश्किल होगा, लेकिन बहुत अच्छी बात कही है आपने। ये फिल्म धीमी गति से जलने वाली कहानी है जो लंबे समय तक चलती रहेगी।” उन्होंने आगे लिखा, “विजय देवरकोंडा, आप शुरू से ही इस फिल्म का इनडायरेक्ट तरीके से हिस्सा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आपको इस फिल्म के लिए मुझ पर गर्व होगा।” रश्मिका ने चार लाइनों के पोस्ट में चार बार हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
दरअसल विजय देवरकोंडा ने फिल्म की तारीफ कर लिखा, “मुझे पता है उन्होंने कुछ जबरदस्त बनाया है, कुछ खास बनाया है, कुछ ऐसा जिसे पचाना मुश्किल होगा। मुझे पता है कि सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है और हम पर्दे पर फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। आप सभी ने बहुत सारी मेहनत की है।”
रश्मिका का जवाब बना कंफर्मेशन!
हाल ही में रश्मिका अपनी आने वाली फिल्म थामा के प्रमोशन के दौरान जब एक इंटरव्यू में उनसे सगाई की अफवाहों पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘सबको पता ही है ना…’ इस जवाब से उनके फैंस के बीच खलबली मच गई और सोशल मीडिया पर #RashmikaVijayWedding ट्रेंड करने लगा. वहीं, विजय की टीम से जुड़े सूत्रों ने यह स्वीकार किया कि कपल अगले साल शादी की योजना बना रहा है, हालांकि तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ये भी पढ़े- Neil-Aishwarya divorce: ऐश्वर्या और नील का टूटा रिश्ता? दायर की तलाक की अर्जी
ये पोस्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते साल से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं। दोनों के वेकेशन पोस्ट भी सामने आ चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों स्टार्स बीते साल ही गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल फरवरी में वे सात फेरों के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होने वाली है।
ये भी पढ़े- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आई खुशियां, बेबी बॉय का किया स्वागत
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं और मीडिया के सामने भी बहुत एलिगेंट तरीके से पेश होते हैं, हालांकि दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की है।





