साउथ सिनेमा से कमबैक को तैयार प्रिंयका; SSMB29 से विलेन ‘कुंभा’ का फर्स्ट लुक आउट

Prithviraj Sukumaran First Look Out: बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की दूरी फैंस को भी रास नहीं आ रही है, लेकिन अब सालों बाद प्रियंका ने बॉलीवुड की जगह साउथ सिनेमा का दामन थामा है।

Prithviraj Sukumaran First Look Out: एसएस राजामौली की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। SS Rajamouli ने SSMB29 पर अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने फिल्म में विलन का रोल कर रहे Prithviraj Sukumaran का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। वो इस मैग्नम ओपस में सुपर विलन Kumbha का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म की टीम ने आज फिल्म से पृथ्वीराज का पहला लुक रिलीज कर दिया है। जैसे ही इस लुक को रिलीज किया गया तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। इसको शेयर करते हुए प्रिंयका चोपड़ा कैप्शन में लिखा है, ‘उठिए और कुम्भा’ से मिलिए।

क्या कृष 3 से इंस्पायर है लुक?
जैसे ही राजामौली की फिल्म की यह पहली झलक आई तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया कि ये लुक कई किरदारों से इंस्पायर्ड है. कुछ फैन्स को तो ये किरदार ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 के विवेक ओबेरॉय जैसा लगा. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अरे सर ये तो कृष 3 के विवेक ओबेरॉय के रोल जैसा लग रहा है. अब देखना यह है कि आपने फिल्म में क्या बनाया है. वहीं एक ने लिखा कि कृष 3 का विवेक ओबेरॉय.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

कुम्भा के किरदार में आएंगे नजर
मेकर्स ने आज पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक रिवील किया है। फिल्म की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन एक व्हील चेयर जैसी एक कुर्सी पर बैठे हैं, जो एक रोबोट मालूम पड़ती है। क्योंकि इसके पीछे से रोबोट की तरह हाथ निकले हुए हैं। पृथ्वीराज इस कुर्सी पर काले रंग का सूट पहने हुए बैठे हैं। वो कैमरे की ओर काफी गुस्से से देख रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो पैरालाइज्ड हैं। इसके साथ ही उनके किरदार का नाम भी सामने आया है। उनके किरदार का नाम ‘कुम्भा’ है। इसको शेयर करते हुए प्रिंयका ने कैप्शन में लिखा है, ‘उठिए और कुम्भा’ से मिलिए।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में आखिरी बार फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में ही काम किया था। हालांकि इसके अलावा वो साल 2021 में द व्हाइट टाइगर में भी नजर आई थीं, जो कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अब प्रियंका ने लंबे इंतजार के बाद साउथ के जाने माने डायरेक्टर राजामौली (S.S Rajamouli) का हाथ थामा और उन्हीं की फिल्म से कमबैक करने की ठानी।

 

Back to top button