क्रिकेटर शमी फिर मुश्किल में; हसीन जहां मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस…

Shami-Hasin Jahan: क्रिकेटर मोहम्मद शमी से अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां की गुजारा भत्ता बढाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार और क्रिकेटर मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है।

Shami-Hasin Jahan: टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। ये नोटिस हसीन जहां के गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर जारी किया गया है। हसीन जहां ने कोर्ट में याचिका दायर कर गुजारा भत्ता (Maintenance Amount) बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें हर महीने 1.5 लाख रुपये और उनकी बेटी की देखभाल के लिए 2.5 लाख रुपये गुजारा भत्ते के रूप में देने का आदेश दिया गया था। कोर्ट ने इस मामले पर चार हफ्तों में जवाब मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

जहां ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पिछले फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 1.5 लाख रुपये प्रति माह और उनकी बेटी की देखभाल के लिए 2.5 लाख रुपये दिए जाने का आदेश दिया गया था। उनका कहना है कि यह धनराशि अपर्याप्त है। ऐसे में इसे बढ़ाकर दस लाख रुपये किया जाना चाहिए। जहां की यह अपील जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच के सामने लिस्ट की गई थी। बेंच ने सवाल किया कि क्या चार लाख रुपये, जिसका हाई कोर्ट ने आदेश दिया था, क्या वह उनके लिए पर्याप्त नहीं हैं।

ये भी पढ़े- कप्तान Harmanpreet Kaur का नया कारनामा; ‘World Cup Trophy’ हमेशा रहेगी साथ…

हसीन जहां का तर्क

याचिका में, हसीन जहां ने तर्क दिया कि शमी की कमाई और उनकी जीवनशैली को देखते हुए यह राशि अपर्याप्त है और उन्होंने अदालत से गुजारा भत्ता बढ़ाने का आग्रह किया। जहां के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनके पति (मोहम्मद शमी) बहुत पैसा कमाते हैं। हलफनामों पर गौर करें, उनके पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति, लग्जरी कारें हैं, वे अक्सर विदेश यात्रा करते हैं और एक शानदार जीवनशैली जीते हैं।

ये भी पढ़े- सुरेश रैना और शिखर धवन पर ED का एक्शन, सट्टेबाजी केस में करोड़ों की प्रॉपर्टी होगी कुर्क…

मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी। 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए उनसे अलग होने का ऐलान किया था। दोनों की एक बेटी है।

ये भी पढ़े- IPL 2026 से पहले RCB बिकने की तैयारी में, कंपनी का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को लैटर…

Back to top button