जय शाह ने Pratika Rawal को दिया शानदार गिफ्ट, बदल दिया ICC का नियम!

Pratika Rawal Medal: महिला वर्ल्ड कप में 6 पारियों में 308 रन ठोकने वालीं ओपनर प्रतिका रावल को वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेडल नहीं मिला था लेकिन अब जय शाह ने इसका इंतजाम भी कर दिया है।

Pratika Rawal Medal: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को मेडल दिया गया, लेकिन स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल को मेडल नहीं मिला था. प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थी. हालांकि, अब प्रतिका को अपना खुद का वर्ल्ड चैंपिनय मेडल मिलने वाला है. ICC के अध्यक्ष जय शाह नियम बदलकर प्रतिका को मेडल दिलवाएंगे.

जय शाह ने प्रतिका को दिलाया उनका हक

इसके बाद जब भारतीय महिला टीम पीएम मोदी से मिली तो प्रतिका के गले में मेडल दिखा था। वहीं टीम फोटोशूट में अमनजोत बिना मेडल के दिखी थीं। यह फोटो काफी वायरल भी हुई। उसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के दौरान प्रतिका और अमनजोत दोनों ने मेडल पहन रखा था। इसके बाद कंफ्यूजन बढ़ गया था। अब इस पर से खुद प्रतिका ने पर्दा हटाया है। WION से बात करते हुए प्रतिका रावल ने खुद बताया है कि जय शाह के हस्तक्षेप के बाद उन्हें मेडल मिल गया है।

प्रतिका रावल का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

प्रतिका रावल ने महिला वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति मंधाना के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए. दाएं हाथ की इस ओपनर के बल्ले से 6 पारियों में 308 रन निकले. उनका औसत 51.33 का रहा. हालांकि उनका स्ट्राइक रेट जरूर सवालों के घेरे में रहा लेकिन इस खिलाड़ी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका अदा की.

ये भी पढ़े- क्रिकेटर शमी फिर मुश्किल में; हसीन जहां मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस…

गजब की बात ये है कि प्रतिका रावल की चोट के बाद जब शेफाली वर्मा को चुना गया तो उन्होंने भी अपने करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया. वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 78 गेंदों में 87 रन ठोकने के अलावा 2 विकेट भी हासिल किए और वह प्लेयर ऑफ द मैच रहीं.

ये भी पढ़े-  सुरेश रैना और शिखर धवन पर ED का एक्शन, सट्टेबाजी केस में करोड़ों की प्रॉपर्टी होगी कुर्क…

 

Back to top button