
IND vs AUS: गाबा में आज सीरीज की आखिरी जंग, बारिश बन सकती है विलेन
IND vs AUS 5th T20I: इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 आज ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया है, बारिश की वजह से मैच शुरू होने में भी देरी हो सकती है।
IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब शनिवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत पांचवां और आखिरी मुकाबला ब्रिस्बेन में खेलने उतरेगा। यह मैच जीतकर भारत का लक्ष्य सीरीज 3-1 से अपने नाम करने का होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया बराबरी हासिल करने की कोशिश करेगा। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने पर होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया 2-2 की बराबरी पर सीरीज का अंत करना चाहेगा।
गाबा ब्रिसबेन वेदर रिपोर्ट
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। गाबा ब्रिसबेन की वेदर रिपोर्ट पर नजर डालें तो Accuweather के अनुसार रात में बारिश होने की 79 प्रतिशत संभावनाएं हैं, वहीं 99 प्रतिशत चांसेस है कि बादल छाए रहेंगे। ऐसे में मैच में बारिश की खलल तय है।
जसप्रीत बुमराह रह सकते है बाहर
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले चार टी20 मैच खेल चुके हैं. उनके वर्कलोड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें शनिवार को गाबा में होने वाले मैच से आराम दिया जा सकता है. कैनबरा और मेलबर्न में पहले दो टी20 मैच खेलने वाले हर्षित राणा उनकी जगह ले सकते हैं. संजू सैमसन और ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिल सकता है. सैमसन पहले दो टी20 मैच खेले थे, लेकिन तीसरे और चौथे मैच में उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया. वह शुभमन गिल की जगह ले सकते हैं.
ये भी पढ़े- जय शाह ने Pratika Rawal को दिया शानदार गिफ्ट, बदल दिया ICC का नियम!
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टॉइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, बेन ड्वार्शुइस
भी पढ़े- क्रिकेटर शमी फिर मुश्किल में; हसीन जहां मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस…





