
Bigg Boss 19: सलमान खान ने फरहाना को बीच शो से निकाला? बोले- मैं शर्मिंदा…
Bigg Boss 19 New Promo: सलमान खान इस वीकेंड का वार फरहाना भट्ट को घर से बाहर जाने को कहते दिखे। दरअसल, फरहाना लगातार शो में टीवी इंडस्ट्री के लिए भद्दे कमेंट कर रही हैं।
Bigg Boss 19 New Promo: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि सलमान खान फरहाना भट्ट को उनकी घटिया भाषा के लिए क्लास लगाएंगे। सलमान खान फरहाना भट्ट के लिए एक बार फिर वो डिक्शनरी लाएंगे जिसमें उनके द्वारा कहे गए शब्द लिखे होंगे। इतना ही नहीं, सलमान खान फरहाना पर टीवी पर सवाल उठाने को लेकर भी भड़केंगे। इस प्रोमो वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि सलमान खान ने सही किया। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि फरहाना ने अगर टीवी के लिए बोला तो क्या गलत बोला।
सलमान ने दिखाया फरहाना को आईना
जब कोई कंटेस्टेंट अपनी सारी हदें पार कर देता है, तो सलमान भी उसे आईना दिखाने में देर नहीं करते हैं. वीकेंड का वार में सलमान इस बार फरहाना भट्ट को सच्चाई का आईना तो दिखाएंगे ही, बल्कि शो से बाहर होने के लिए घर के दरवाजे भी खोल देंगे. सलमान अक्सर तब ही ऐसा कदम उठाते हैं, जब कंटेस्टेंट बिल्कुल ही बदतमीजी में नीचे गिर जाते हैं।
View this post on Instagram
फरहाना के लिए खोले घर के बाहर के दरवाजे
सलमान किताब खोलते हैं और फरहान के बोले गए शब्द पढ़ते हुए कहते हैं, “बी ग्रेड लोग, गंदी नाली का कीड़ा, गवार…आप नेशनल टेलीविजन पर ये सब बोल रही हैं. टीवी आपके लेवल से बहुत नीचे है. टीवी की औकात ही नहीं है कि आप इस पर नजर आओ. मैं तो शर्मसार हो गया. मैंने गौरव के शोज देखे हैं, मेरी मां ने देखे हैं. मैं कहता हूं कि ये सुपरस्टार है. मैं आपको एक ऑफर देता हूं. ये शो ये मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है, घर के दरवाजे खोलो.” अब देखना दिलचस्प होगा कि फरहाना क्या फैसला लेती हैं.





