मलाइका ने Honey Singh के साथ किए ऐसे डांस मूव्स, ‘चिलगम’ गाना देख भड़के यूजर्स

CHILLGUM Song, Honey Singh: मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह का नया गाना चिलगम में नजर आ रही हैं। गाना रिलीज होते ही मलाइका अरोड़ा अपने डांस मूव्स को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

CHILLGUM Song, Honey Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और रैपर YO YO Honey Singh का गाना  ‘चिलगम’ में हाल ही रिलीज किया गया। यह तुरंत ही वायरल हो गया और मलाइका अपने डांस मूव्स (CHILLGUM) के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं। मलाइका ने जिस तरह डांस किया है, यूजर्स उसे ‘अश्लील’ बता रहे हैं और उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। मालूम हो कि ‘चिलगम’ गाना हनी सिंह के आने वाले म्यूजिक एल्बम ’51 ग्लोरियस डेज़’ का हिस्सा है। गाने का टीजर 7 नवंबर को रिलीज किया गया था।

अश्लील डांस पर ट्रोल हुईं मलाइका अरोड़ा

गाने के टीजर में मलाइका अरोड़ा लैदर पैंट्स पहने बोहो लुक में नजर आ रही हैं. उन्होंने काफी एनर्जेटिक डांस किया है और सिजलिंग लुक से खूब सुर्खियां भी बटोरी हैं. लेकिन उनके कुछ डांस मूव्स पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे फूहड़ता कह डाला है. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसमें मलाइका के डांस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 52 साल की उम्र में ये सब करते हुए अच्छी नहीं लगती हैं.

 

जीभ बाहर निकाल हनी सिंह के करीब डांस

विवाद तब शुरू हुआ जब ‘चिलगम’ के म्यूजिक वीडियो की एक BTS तस्वीर ‘रेडिट’ पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में मलाइका अपनी जीभ बाहर निकाले हनी सिंह के करीब थिरकती नजर आ रही थीं। हालांकि यह पोज मजाकिया अंदाज में दिखाया गया था, लेकिन यह सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया और यूजर्स खरी-खोटी सुनाने लगे। यूजर्स मलाइका का डांस देख हैरान रह गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि एक्ट्रेस ऐसे अश्लील डांस स्टेप्स भी कर सकती हैं।

ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: सलमान खान ने फरहाना को बीच शो से निकाला? बोले- मैं शर्मिंदा…

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

मलाइका अरोड़ा और हनी सिंह के इस वीडियो पर नेटिजन्स ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे ‘अजीब’ और ‘शर्मनाक’ बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ऐसा इसलिए है क्योंकि वह इसे ठीक से नहीं कर पाती और इसलिए यह अश्लील लगता है।’ एक अन्य ने कहा, ‘सच है। सुनिधि चौहान का ‘आंख’ एक अच्छे आइटम सॉन्ग का उदाहरण है, जिसमें सुनिधि और सान्या मल्होत्रा बिना किसी अजीब या जबरदस्ती के डांस मूव्स नहीं किए।’

ये भी पढ़े- Kamal Haasan के बर्थडे पर बेटी श्रुति ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी बधाई

 

Back to top button