
Dhurandhar में अर्जुन रामपाल के लुक ने मचाई सनसनी, ट्रेलर रिलीज से भी उठा पर्दा
Dhurandhar Trailer Release Date: रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर को लेकर देश भर के दर्शकों के बीच काफी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, आइए जानते हैं कि धुरंधर मूवी का ट्रेलर कब लॉन्च होगा।
Dhurandhar Trailer Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की रिलीज का लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म से अर्जुन रामपाल का पहला लुक सामने आ गया है, जो बेहद दमदार है. अर्जुन रामपाल के लुक के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?
अर्जुन का खतरनाक और स्टाइलिश लुक
‘धुरंधर’ के पोस्टर में अर्जुन छोटे बाल, लंबी दाढ़ी, काले चश्मे और अंगूठी पहने दिख रहे हैं। सिगार पीते अर्जुन का गुस्सैल और खतरनाक अंदाज देखने लायक है। रणवीर ने उनका पोस्टर साझा कर उन्हें ‘एंजेल ऑफ डेथ’ कहा। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज होने वाला है। अर्जुन के इस धांसू अवतार को देख उनके प्रशंसकों का तो पोस्टर देख ये भी कह रहे हैं कि वो रणवीर पर भारी पड़ने वाले हैं।
View this post on Instagram
कब आएगा ट्रेलर?
फिल्म ‘धुरंधर’ से अर्जुन रामपाल के पहले लुक को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट में अर्जुन रामपाल का बेहद दमदार और शानदार लुक नजर आ रहा है. पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा है कि द एंजल ऑफ डेथ, द काउंटडाउन बिगन- फॉर डेज टू गो. ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को 12:12 PM रिलीज किया जाएगा. साथ ही फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़े- The Family Man के डायरेक्टर की बाहों में दिखीं सामंथा, यूजर्स बोले- रिश्ता पक्का?
कब रिलीज होगी फिल्म?
कुछ समय पहले ही फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया था, जिसमें रणवीर सिंह का पावरफुल लुक और जोश देखने लायक था. जुलाई में आए फिल्म के टीजर में पूरी स्टारकास्ट की झलक दिखाई गई थी और यह स्पाई थ्रिलर एक्शन फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़े- Haq: यामी गौतम के ‘हक’ का निकला दम, ‘जटाधारा’ का हाल इससे भी बुरा
आदित्य धर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं. साथ ही इसमें राजनीति, बदला और रहस्य का तड़का देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़े- मलाइका ने Honey Singh के साथ किए ऐसे डांस मूव्स, ‘चिलगम’ गाना देख भड़के यूजर्स





