
बिहार चुनाव का दूसरा चरण आज, 20 जिलों की 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान
Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज (मंगलवार) राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर हो रहा है। इस चरण में कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता करेंगे।
इन मतदाताओं में 1 करोड़ 95 लाख 44 हजार 041 पुरुष और 1 करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने सुचारू मतदान के लिए 45,399 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 11 सहायक बूथ भी शामिल हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं और तीन दलों के प्रदेश अध्यक्षों की साख दांव पर है।
- लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी गोविंदगंज से मैदान में हैं,
- कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा से चुनाव लड़ रहे हैं,
- वहीं हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार टेकारी से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इसके अलावा, इस चरण में 12 मंत्रियों, एक पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, और कई पूर्व मंत्रियों का भविष्य भी मतदाताओं के हाथों में है।
यह भी पढ़ें…
‘आजीवन चुनाव नहीं लड़ूंगा’… खेसारी का भाजपा के स्टार प्रचारकों को चैलेंज?
प्रमुख मुकाबलों में —
- सिकंदरा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी,
- कटिहार से पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद,
- सुपौल से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव,
- झंझारपुर से नीतीश मिश्रा,
- छातापुर से नीरज सिंह बबलू,
- और फुलपरास से मंत्री शिला मंडल की किस्मत दांव पर है।
बेतिया से पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मैदान में हैं, जबकि नवीनगर से पूर्व सांसद आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद, और औरंगाबाद से भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह के पुत्र त्रिविक्रम सिंह भी चुनावी समर में उतरे हैं।
उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता, और राजद के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व की बहू स्मिता गुप्ता भी इस चरण की चर्चित उम्मीदवारों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें…
मोतिहारी में CM योगी का हमला… बोले- बिहार को लालटेन नहीं, NDA की LED चाहिए
सबसे अधिक 22 उम्मीदवार चैनपुर, सासाराम और गया शहर सीटों से मैदान में हैं, जबकि लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी सीटों पर सबसे कम — केवल 5-5 उम्मीदवार हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह चरण बिहार के सत्ता समीकरण को तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नए चेहरे भी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें…





