
इस वीकेंड सस्पेंस-थ्रिल का महा डोज, OTT पर रिलीज होंगी ये सीरीज
OTT Release This Week: इस हफ्ते आपको जबरदस्त एंटरटेनमेंट मिलने वाला है। दरअसल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जॉली एएलबी 3 से दिल्ली क्राइम सीजन 3 तक कई फिल्में-सीरीज रिलीज हो रही हैं।
OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म इन दिनों दर्शकों के लिए एक तरह का मनोरंजन का खजाना बन गया है. हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। इस वीक भी बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का महा डोज मिलने की पूरी तैयारी है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक कौन-कौन सी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाएंगी।
दिल्ली क्राइम 3 (Delhi Crime Season 3)
अभिनेत्री शेफाली शाह स्टारर वेब सीरीज दिल्ली क्राइम अपने नए सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। 13 नवंबर को दिल्ली क्राइम सीजन 3 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
डायनामाइट किस (Dynamite Kiss)
इस के-ड्रामा की कहानी गो डा-रिम (आन यून-जिन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अविवाहित महिला है और बेबी प्रोडक्ट कंपनी में नौकरी पाने के लिए खुद को शादीशुदा मां बताने का नाटक करती है. इसके बाद कहानी बड़ा मोड़ लेती है. आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ड्यूड (Dude)
सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बाद तमिल सिनेमा की रोम-कॉम मूवी ड्यूड को भी 14 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)
सुभाष कपूर की लीगल कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी किस्त में अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने हैं, उनके साथ सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं. थिएटर में खूब धमाल मचाने के बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है. इसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर् नेटफ्लिक्स और डिज़्नी+ हॉटस्टार पर 14 नवंबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ (Jurassic World: Rebirth)
हॉलीवुड सुपरस्टार स्कार्लेट जॉनसन स्टारर फिल्म जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ भी बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 14 नवंबर को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर पेश किया जाएगा।
निशानची (Nishaanchi)
निर्देशक अनुराग कश्यप की क्राइम ड्रामा फिल्म निशानची भी थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए आ रही है। 14 नवंबर 2025 को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।
दशावतार
सुबोध खानोलकर द्वारा निर्देशित दशावतार एक मराठी सस्पेंस थ्रिलर है. दशावतार में दिलीप प्रभावलकर, भरत जाधव और महेश मांजरेकर ने अहम रोल प्ले किया हैं, जो विश्वास, रहस्य और नैतिकता की खोज करते हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 14 नवंबर से देख सकते हैं.





