IPL 2026: इंस्टाग्राम पर ‘लापता’ Ravindra Jadeja, CSK छोड़ने की अटकलें तेज…

Ravindra Jadeja: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स कथित तौर पर अपने कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले चेन्नई सुपर किंग्स को सौंपने के लिए तैयार है।

IPL 2026 Ravindra Jadeja: मार्केट में यह चर्चा तेजी पर है कि संजू सैमसन को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स र राजस्थान रॉयल्स के बीच चल रही ट्रेड डील में जडेजा का नाम सामने आया है। पिछले साल जडेजा को रिकॉर्ड रकम में रिटेन करने वाली सीएसके ने संजू को लेने के बदले में उन्हें राजस्थान रॉयल्स को देने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि अब तक इन चर्चाओं को लेकर राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन इस चर्चा के बीच अचानक जडेजा का ऑफिशियल अकाउंट ‘मिसिंग’ होने से कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।

RR और CSK के बीच ट्रेड डील

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच संभावित ट्रेड डील की चर्चा जारी है। रिपोर्ट्स हैं कि राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से इससे पहले शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और मथीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों को भी ट्रेडिंग में शामिल करने की मांग की थी, मगर सीएसके ने सभी ऑफर्स को ठुकरा दिया, अब अंतिम डील संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा और सैम कुर्रन पर अटकी है।

इंस्टाग्राम पर ‘लापता’ रविंद्र जडेजा!

इसी बीच सोमवार को रवींद्र जडेजा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। जडेजा का ऑफिशियल यूजरनेम royalnavghan’ अब इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दे रहा है। रवींद्र जडेजा के इंस्टाग्राम अकाउंट का प्रोफाइल लिंक भी ब्रोकन दिख रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि जडेजा ने खुद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट किया है या कोई अन्य कारण है, लेकिन उनके IPL करियर को लेकर सवाल गहरे हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि रवींद्र जडेजा की पहली आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स रही है।

ये भी पढ़े- T20 World Cup से पहले ‘फाइटर मोड’ में गंभीर, खिलाड़ियों को दी बड़ी चेतावनी

रवींद्र जडेजा 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने के बाद से ही टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। सीएसके के निलंबन वाले दो वर्षों को छोड़कर, जडेजा एक दशक से भी ज्यादा समय से फ्रैंचाइजी के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। संजू सैमसन एक दशक से भी ज्यादा समय से राजस्थान रॉयल्स का चेहरा रहे हैं और उन्होंने 11 सीजन में इस फ्रैंचाइज़ी का प्रतिनिधित्व किया है। 2013 में RR में शामिल होने के बाद, वह जल्द ही उनके प्रमुख खिलाड़ियों में से एक बन गए।

 

Back to top button