
एक्टर Dharmendra की तबीयत नाजुक, वेंटीलेटर पर किया गया शिफ्ट
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) सांस की तकलीफ के चलते कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। अब खबर आ रही है कि सुपरस्टार की तबीयत काफी नाजुक है और पूरा परिवार अस्पताल में उनके साथ हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक धर्मेंद्र के लिए अगले 72 घंटे बेहद मुश्किल हैं।
परिवार का नहीं आया आधिकारिक बयान
धर्मेंद्र फिलहाल इलाज पर रिएक्शन दे रहे हैं. धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर रखने के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रख रही है. सूत्रों से यह चिंताजनक जानकारी मिलने के बावजूद, धर्मेंद्र की तबीयत पर उनके परिवार या अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट
बॉलीवुड सुपरस्टार फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शुमार हैं जो सीनियर और फिट हैं। हालांकि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है। दरअसल कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि 89 साल के धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
ये भी पढ़े- Abhinay Passes Away: तमिल एक्टर अभिनय का निधन, लिवर की इस बीमारी ने ली जान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें ICU में एडमिट कराया गया। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) ने भी उनकी हेल्थ अपडेट को फैंस के साथ साझा किया था और बताया था कि पहले से उनकी हालत में सुधार है। हालांकि अब खबर आई है कि उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है।
ये भी पढ़े- Box Office: ‘Haq’ ने थिएटर्स में जमाई धाक, ‘जटाधरा’ का शर्मनाक प्रदर्शन





