Elon Musk की टीम में बदलाव… टेस्ला साइबरट्रक प्रोग्राम हेड सिद्धांत अवस्थी ने दिया इस्तीफा

Siddhant Awasthi: टेस्ला के साइबरट्रक प्रोग्राम के प्रमुख सिद्धांत अवस्थी ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आठ साल पहले टेस्ला में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और अब कंपनी में शीर्ष नेतृत्व की भूमिका निभा रहे थे। उनका यह कदम टेस्ला के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर तब जब कंपनी अपने साइबरट्रक प्रोजेक्ट को वैश्विक स्तर पर विस्तार देने की तैयारी में है।

सिद्धांत अवस्थी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“टेस्ला में अपने शानदार सफर के बाद इसे छोड़ने का फैसला किया है। यह मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे कठिन निर्णय है। आठ साल पहले जब मैंने यहां एक इंटर्न के रूप में शुरुआत की थी, तब यह नहीं सोचा था कि मैं एक दिन साइबरट्रक प्रोग्राम का नेतृत्व करूंगा।”


उन्होंने एलन मस्क, टेस्ला के सभी लीडर्स, अपने मेंटर्स और ग्राहकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टेस्ला में काम करते हुए उन्होंने कई ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स पर काम किया, जिनमें मॉडल 3, गीगा शंघाई प्लांट, नए इलेक्ट्रॉनिक्स और वायरलेस आर्किटेक्चर का विकास, और साइबरट्रक शामिल हैं।

अवस्थी ने लिखा,

“टेस्ला की गाड़ियां बेहद जटिल हैं, लेकिन उन्हें वह क्रेडिट नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं। फिर भी, इन वाहनों ने लोगों की जिंदगी बदल दी है। मुझे विश्वास है कि टेस्ला अपने मिशन — दुनिया को सस्टेनेबल एनर्जी की ओर ले जाने — में सफल होगा।”

यह भी पढ़ें…

Home Loan जल्दी चुकाने पर टैक्स बेनेफिट खत्म हो जाता है? समझिए असली गणित

टेस्ला के लिए यह इस्तीफा एक अहम समय पर आया है। कंपनी वर्तमान में साइबरट्रक को बाजार में स्थिर करने और भारत जैसे उभरते बाजारों में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, कंपनी अब तक भारतीय बाजार में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हाल की रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर महीने में टेस्ला की भारत में बिक्री केवल 40 यूनिट्स रही, जिससे उसकी कुल बिक्री 104 यूनिट्स तक पहुंची।

यह भी पढ़ें…

Stock Market: हरे निशान में खुले Sensex-Nifty, फेड ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

टेस्ला प्रबंधन ने अब तक सिद्धांत अवस्थी के इस्तीफे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि उनके जाने से साइबरट्रक प्रोग्राम के संचालन पर अस्थायी असर पड़ सकता है, क्योंकि अवस्थी इस प्रोजेक्ट के तकनीकी और प्रोडक्शन डेवलपमेंट दोनों हिस्सों में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे।

सिद्धांत अवस्थी ने अपने पोस्ट के अंत में लिखा कि वह अब अपनी जिंदगी के अगले अध्याय को लेकर उत्साहित हैं और टेस्ला के भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें…

सावधान! आपका भी पैन कार्ड हो जायेगा बेकार; 1 जनवरी से पहले कर लें ये काम….

Back to top button