Shaktimaan Returns: फिर लौट रहा शक्तिमान! लेकिन इस बार है नया सरप्राइज

Shaktimaan Returns: 90 के दशक के लोगों के लिए ‘शक्तिमान’ उनकी खास यादों का पिटारा है. कई महीनों पहले खबर आ रही थी कि ‘शक्तिमान’ वापस से लोगों के बीच लौट रहा है।

Shaktimaan Returns: बचपन के कई यादगार टीवी शो हमारे जीवन में खास जगह रखते हैं और उनमें से एक सबसे लोकप्रिय शो था ‘शक्तिमान’। 1997 में पहली बार प्रसारित हुए इस टीवी शो न केवल बच्चों बल्कि युवाओं और परिवारों के बीच बेहद खास जगह बनाई थी। अब यह शो ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ के नाम से वापस आ रहा है। लेकिन, ‘शक्तिमान’ को पसंद करने वाले लोगों के लिए अब एक नए तरह का एक्सपीरियंस आने वाला है. दरअसल, अब ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ आ रहा है, जो कि 40 एपिसोड की एक स्पेशल ऑडियो सीरीज होगी.

फिर लौटा शक्तिमान

करीब 10 घंटे लंबी इस सिनेमाई ऑडियो सीरीज में रोमांच, भावना का ऐसा संगम है जो साबित करता है — आज की अराजक दुनिया में भी प्रकाश की शक्ति अब भी उजली है। गंगाधर शास्त्री, गीता विश्वास, महात्मा और टीआरपी बाबा जैसे प्रिय किरदारों के साथ यह भारत के ऑडियो एंटरटेनमेंट जगत की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहीरो प्रस्तुतियों में से एक है।

ऑडियो सीरीज में होगी स्ट्रीम

इस शो को ऑडियो सीरीज में लाए जाने को लेकर ‘शक्तिमान’ एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, जब पॉकेट एफएम ने मुझसे कॉन्टैक्ट किया, तो मैं ये देखने के लिए एक्साइटेड था कि ऑडियो के जरिए ये आदर्श कैसे जीवंत होंगे. लेकिन, जिस तरह से उन्होंने इसे एक नई कहानी के साथ, ‘शक्तिमान’ की आत्मा को संरक्षित करते हुए, फिर से गढ़ा है, उसने मुझे सचमुच प्रभावित किया. मुझे शक है कि कोई और प्रोडक्शन हाउस इस किरदार के साथ इतना न्याय कर पाता। 

‘शक्तिमान’ 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ था। मुकेश खन्ना ने खुद शक्तिमान और असली पहचान ‘पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री’ की भूमिका निभाई थीं। इस शो में गंगाधर एक सामान्य फोटोग्राफर था, जो अखबार ‘आज की आवाज’ में काम करता था, लेकिन शक्तिमान बनते ही वह सुपरहीरो की शक्तियों के साथ लोगों की मदद करता था।

 

Back to top button