पिता के बर्थडे पर चहक उठीं बेटियां, सोनम कपूर से लेकर खुशी कपूर ने दी बधाई

Boney Kapoor Birthday: मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर और खुशी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खास अंदाज में बधाई दी।

Boney Kapoor Birthday: आज, 11 नवंबर, को बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं. उत्तर प्रदेश में 11 नवंबर, 1955 को जन्मे बोनी कपूर ने अपने करियर में भारतीय सिनेमा को ‘मिस्टर इंडिया’, ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘नो एंट्री’, ‘वांटेड’ और ‘तेवर’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. एक सफल प्रोड्यूसर के रूप में, उनका जीवन-स्तर उनकी शानदार जीवनशैली को दर्शाता है

बोनी कपूर का जन्मदिन

बोनी कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है. उन्हें ‘मिस्टर इंडिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला और ‘पुकार’ के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया. हालांकि, यहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था. भले ही वे कपूर खानदान से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष देखा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

 

अभिनेत्री खुशी कपूर ने भी पापा को खास अंदाज में बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर बोनी कपूर के साथ अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पापा.”

ये भी पढ़े- Dharmendra के डेथ की खबर झूठी, एशा देओल ने कहा-‘अफवाह न फैलाएं…’

बोनी कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने वो सात दिन और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों का निर्माण किया है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंच पाना उनके लिए आसान नहीं था। जब बोनी कपूर के पिता सुरिंदर मुंबई आए थे, तब परिवार को राज कपूर के गैराज में रहना पड़ता था। हालांकि परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलने लगीं।

ये भी पढ़े- इस हफ्ते सस्पेंस-थ्रिल का महा डोज, थिएटर्स से लेकर OTT तक होंगी ये फिल्में-सीरीज

Back to top button