
Dharmendra: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे और अब दिनों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार की सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।
Dharmendra Health Update: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. डॉक्टरों ने बुधवार को इसकी पुष्टि की, उन्होंने कहा कि उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल सहित उनके परिवार ने अभिनेता को घर ले जाने का फैसला किया है और उनका इलाज और रिकवरी अब घर पर ही जारी रहेगी. वहीं इस बीच दिग्गज अभिनेता के परिवार ने भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर धर्मेंद के अस्पताल से छुट्टी मिलने की पुष्टि की है.
डॉक्टर का बयान
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी, जो धर्मेंद्र का इलाज कर रहे थे, उन्होंने ‘पीटीआई’ को बताया कि धर्मेंद्र जी को 12 नवंबर की सुबह 7.30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह फैसला उनके परिवार ने किया है। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे।
View this post on Instagram
धर्मेंद्र के परिवार ने की ऑफिशियल स्टेटमेंट
परिवार की ओर से जारी बयान में मीडिया और लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। बयान में कहा गया, ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। हम मीडिया और जनता से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें न लगाएं और इस समय उनके तथा परिवार के निजी जीवन का सम्मान करें। हम सभी के प्यार, दुआओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं, जो उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए की जा रही हैं। कृपया उनका सम्मान करें, क्योंकि वे आप सबको बहुत प्यार करते हैं।’ यह बयान धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल की टीम की ओर से जारी किया गया है।
मंगलवार सुबह, ऐसी अफ़वाहें फैलने लगीं कि धर्मेंद्र का अस्पताल में निधन हो गया है. हालांकि, उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल सहित परिवार ने सोशल मीडिया पर इन झूठी खबरों का खंडन किया और फैंस को आश्वस्त किया कि दिग्गज अभिनेता जिंदा हैं और उन पर इलाज का असर हो रहा है. उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।





