Govinda Hospitalised: अचानक बिगड़ी गोविंदा की हालत, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Govinda Hospitalised: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण जुहू के क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां फिलहाल उनकी मेडिकल जांच चल रही हैं।

Govinda Hospitalised: बॉलीवुड से लगातार चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। पहले दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और प्रेम चोपड़ा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब अभिनेता गोविंदा की तबीयत को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। गोविंदा को तड़के अपने आवास पर बेहोश होने के बाद तुरंत क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया। अभिनेता डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं।

अस्पताल में भर्ती हुए गोविंदा

गत 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) रात अचानक गोविंदा की तबीयत खराब हो गई थी। फिलहाल वह मुंबई के जुहू इलाके स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक एक्टर घर पर अचानक बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उनकी तबीयत को लेकर परिवार वाले और फैंस काफी परेशान हैं।

ये भी पढ़े- एक्टर Dharmendra की तबीयत नाजुक, वेंटीलेटर पर किया गया शिफ्ट

मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि रिपोर्ट का इंतजार है और अभिनेता डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं. सिन्हा ने आगे बताया, ‘उन्हें तेज सिरदर्द और सिर में भारीपन महसूस हो रहा था, उन्हें चक्कर भी आ रहे थे, इसलिए उन्हें एक न्यूरोलॉजिस्ट से मिलने की सलाह दी गई है, डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं, उन्हें कल रात भर्ती कराया गया था और डॉक्टर जल्द ही उनकी जांच करेंगे’.

ये भी पढ़े- Dharmendra: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज

‘हीरो नंबर 1’ अभिनेता के घुटने के नीचे चोट लगी थी और गोली को सुरक्षित निकालने के लिए आईसीयू में एक घंटे तक सर्जरी की गई थी. रिपोर्ट्स बताती हैं कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे और अपनी रिवॉल्वर वापस अलमारी में रख रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई.

ये भी पढ़े- Dharmendra के डेथ की खबर झूठी, एशा देओल ने कहा-‘अफवाह न फैलाएं…’

 

Back to top button