
Delhi Car Blast पर बोले आठवले… Pak के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई जरूरी
Ramdas Athawale: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस धमाके के पीछे पाकिस्तान की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस पूरे मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और यदि इसमें पाकिस्तान की भूमिका सामने आती है, तो उसे कड़ा सबक सिखाया जाना चाहिए।
पाकिस्तान पर जताया संदेह
मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि दिल्ली में जो धमाका हुआ, उसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। पाकिस्तान हमेशा इसी तरह की प्लानिंग करता है। वह लोगों को गुमराह करके, उन्हें पैसे देकर आतंक फैलाने का काम करवाता है, जैसा पहले पहलगाम में भी हुआ था।”
उन्होंने आगे कहा कि अब पाकिस्तान के खिलाफ आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए, ताकि वह भविष्य में ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।
विपक्ष पर बरसे आठवले
आठवले ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आज आलोचना कर रहे हैं, उनके शासनकाल में भी ऐसी घटनाएं हुई थीं। इस पर राजनीति करना देश के हित में नहीं है।
कठोर कार्रवाई का दिया भरोसा
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी गई है और गृह मंत्री अमित शाह व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वासन दिया है कि “दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा” और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली कार ब्लास्ट पर गरमाई सियासत… शिवसेना-यूबीटी ने केंद्र सरकार को कोसा
बिहार चुनाव पर भी बोले आठवले
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आए आईएएनएस–मेट्राइज एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए आठवले ने कहा कि इस बार 69 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक के सबसे अधिक मतदानों में से एक है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में लगभग 60 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि कई इलाकों में यह आंकड़ा 65 प्रतिशत से भी अधिक पहुंचा।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जनता, विशेषकर महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
यह भी पढ़ें…
मुंबई के RA स्टूडियो से पुलिस ने बंधक बच्चों को छुड़ाया, आरोपी रोहित आर्या गिरफ्तार
आठवले ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये जमा करवाए हैं और कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा फायदा हुआ है। आठवले ने उम्मीद जताई कि बिहार की जनता विकास और स्थिरता के लिए एक बार फिर एनडीए को ही मौका देगी।
उन्होंने कहा “जनता ने देखा है कि एनडीए ने राज्य में काम किया है, और यही वजह है कि मतदान में इतनी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए — यह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है,”
यह भी पढ़ें…





