एडवांस बुकिंग में ‘De De Pyaar De 2’ की धीमी शुरुआत, देखिए कमाई के आंकड़े

De De Pyaar De 2 Advance Booking: अजय देवगन और रकुलप्रीत की फिल्म दे दे प्यार दे 2 बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड दस्तक देने वाली है। इसी बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आए हैं।

De De Pyaar De 2 Advance Booking: अजय देवगन (Ajay Devgn) की 2019 की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म का सीक्वल, दे दे प्यार दे 2 दो दिन बाद 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब जब फिल्म की रिलीज करीब है, तो शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में अब तक कैसा प्रदर्शन किया है, चलिए जानते हैं।

एडवांस बुकिंग के आंकड़े

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 1.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। महाराष्ट्र सर्किट से लगभग 31.51 लाख रुपये और दिल्ली-एनसीआर से करीब 34.12 लाख रुपये की एडवांस कमाई हुई है। हालांकि, आंकड़ों पर नजर डालें तो केवल 19.19 लाख रुपये ऑर्गेनिक टिकट सेल्स से आए हैं, जबकि 1.17 करोड़ रुपये ब्लॉक बुकिंग्स से जुड़े हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कैसा था पार्ट 1 का हाल

फिल्म के पहले पार्ट की बात करें तो 2019 में जब दे दे प्यार दे रिलीज हुई थी, तब इसने 10.41 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू सहित) की ओपनिंग ली थी। फिलहाल, ऐसा लग रहा है कि दे दे प्यार दे 2 की ओपनिंग इसकी पहली इंस्टालमेंट से कम हो सकती है लेकिन अभी जल्दबाजी में कुछ भी कहना गलत होगा। वहीं अजय देवगन के लिए भी ये साल हार्ड रहा क्योंकि उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई इसलिए उन्हें इससे काफी उम्मीद है।

ये भी पढ़े- Girija Oak: इस हसीना पर फिदा हुआ इंटरनेट, सोशल मीडिया पर लगातार हो रही ट्रेंड

दे दे प्यार दे 2 के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। ट्रेलर में कई मजेदार सीन तो थे ही, गाने भी, खासकर झूम बराबर और 3 शौक, चार्टबस्टर बन गए हैं। वहीं फिल्म से मीजान जाफरी का डांस नंबर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े- Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर दिल्ली ब्लास्ट का असर, पोस्टपोन हुआ ट्रेलर लॉन्च

Back to top button