
Delhi Blast News: महिपालपुर में हुआ जोरदार धमाका, पुलिस ने बताई सच्चाई
Delhi Blast News: दिल्ली पुलिस ने इलाके की जांच की है और पुष्टि की है कि कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। सोमवार, 10 नवंबर की शाम को लाल किले के पास एक सफेद रंग की हुंडई आई20 कार में विस्फोट हुआ था।
Delhi Blast News: दिल्ली के महिपालपुर में रैडिसन होटल के पास एक धमाका सुनाई दिया है. गुरुवार (13 नवंबर) की सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर फायर डिपार्टमेंट को कॉल की गई. धमाके की वजह भी सामने आ गई है. दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि एक DTC बस का टायर फटने से ब्लास्ट की आवाज आई. वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. फिलहाल, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं.
होटल के नजदीक धमाके की आवाज
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, धमाके की आवाज दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के नजदीक सुनी गई है। दमकल की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उन्हें महिपालपुर में धमाके की ये कॉल सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर मिली है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
गुरुग्राम जा रहे व्यक्ति ने किया था पुलिस को फोन
डीसीपी साउथ वेस्ट ने जानकारी दी है कि महिपालपुर के रैडिसन के पास विस्फोट की सूचना मिली और पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजा गया. कॉल करने वाले से संपर्क किया गया और बताया गया कि जब वह गुरुग्राम जा रहा था, तभी एक तेज आवाज सुनाई दी. मौके पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला. स्थानीय पूछताछ में एक गार्ड ने बताया कि धौला कुआं जा रही एक डीटीसी बस का पिछला टायर फट गया था, इसलिए यह आवाज़ आई थी. स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है.
ये भी पढ़े- Delhi Car Blast: हरियाणा नंबर थी धमाके वाली कार, पुलिस ने बताया आतंकी हमला
उमर इस सप्ताह की शुरुआत में पर्दाफाश किए गए एक व्हाइट टेरर मॉड्यूल का एक प्रमुख सदस्य था. वह जम्मू कश्मीर में पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था. पुलिस द्वारा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक कार में विस्फोट हुआ.
ये भी पढ़े- Delhi-NCR में फिर जहरीली हुई हवा… AQI 372, ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण स्तर
पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद लगभग 3,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया.
ये भी पढ़े- बागेश्वर सरकार की 10 दिवसीय पदयात्रा… दिल्ली से वृंदावन तक यमुना शुद्धिकरण का संकल्प





