‘इनको पर्सनैलिटी चाहिए, अच्छा कप्तान नहीं…’, अक्षर पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

Axar Patel On Captaincy: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर और IPL में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लोग पर्सनैलिटी और अंग्रेजी बोल पाने को ही कप्तानी का पैमाना मानते हैं।

Axar Patel On Captaincy: भारत और भारतीय क्रिकेट में यह धारणा आम है कि जो खिलाड़ी अच्छी अंग्रेजी बोलता है उसे ही इस खेल की अच्छी समझ है और वह ही टीम की अच्छी कप्तानी कर सकता है. भारत में क्रिकेट किसी धर्म की तरह महत्व रखता है और यहां दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी प्रति वर्ष संचालन होता है। अक्षर पटेल ने कहा कि किसी खिलाड़ी की पर्सनैलिटी और अंग्रेजी बोलने की क्षमता को लोग तवज्जो देते हैं न कि क्रिकेट से जुड़े कौशल को।

अक्षर ने कप्तानी पर खुलकर बात की

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से पहले ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत में अक्षर ने इस मुद्दे पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि अक्सर किसी खिलाड़ी की ‘पर्सनैलिटी’ और ‘अंग्रेजी बोलने की क्षमता’ को उसके क्रिकेटिंग कौशल से कहीं अधिक महत्व दिया जाता है।

कप्तानी का मतलब सिर्फ अंग्रेजी बोलना नहीं…

अक्षर ने कहा, “लोग कहते हैं, ‘अरे, ये कप्तानी के लायक नहीं, इंग्लिश नहीं बोलता। बात कैसे करेगा? ये है, वो है।’इस बातचीत में अक्षर ने जोर देकर कहा कि कप्तानी भाषा या बाहरी दिखावे की नहीं, बल्कि समझ और टीम से जुड़ाव की बात है। उन्होंने कहा, “एक अच्छे कप्तान की पहचान इस बात से होती है कि वह अपनी टीम को कितनी गहराई से समझता है और उन्हें एकजुट रखता है।

अक्षर ने कहा, “लोग कहते हैं, ‘अरे, ये कप्तानी के लायक नहीं, इंग्लिश नहीं बोलता। बात कैसे करेगा? ये है, वो है।’ लेकिन जब लोग कहते हैं कि ‘पर्सनैलिटी होनी चाहिए’, ‘अच्छी इंग्लिश बोलनी चाहिए’, तो ये सब जनता की अपनी बनाई हुई धारणा है। मैंने इस साल दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की और काफी तारीफें मिलीं। मुझे लगता है कि जितना ज्यादा ऐसा होगा, समय के साथ सोच बदलती जाएगी।”

उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी व्यक्तिगत सोच और नजरिए को बदलने की जरूरत है। ये सोचना बंद कीजिए कि उसकी पर्सनैलिटी अच्छी है, वह इंग्लिश बोल सकता है तो वह कैप्टन मटैरियल है। कप्तानी के बारे में एक चीज तो होनी ही चाहिए कि किसी तरह की भाषा की दीवार न हो।

 

Back to top button