Fake News पर भड़के अभिनेता राकेश बेदी… बोले- ‘प्राइवेसी की इज्जत करो, ये शर्मनाक है’

Actor Dharmendra Health: फिल्म और टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक न्यूज और लोगों की निजता के उल्लंघन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर मीडिया और आम यूजर्स दोनों को फटकार लगाई और लोगों से अपील की कि किसी भी खबर को बिना पुष्टि के साझा न करें।

धर्मेंद्र के नाम पर चल रही गलत खबरों पर नाराज
अपने वीडियो में राकेश बेदी ने कहा कि वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी और भ्रामक हैं। उन्होंने कहा,

“दोस्तों, धरम जी के मामले में जो कुछ हुआ, उसे लेकर जो खबरें चल रही हैं, वो पूरी तरह गलत हैं। मुझे बहुत दुख हो रहा है। मीडिया, सोशल मीडिया हो या आम लोग — कोई भी बिना सत्यता जांचे खबरें फैला रहा है। जिन लोगों ने मुझे ये फेक न्यूज भेजी, मैंने उनसे कहा कि इसे आगे न भेजें। जब तक 100 प्रतिशत पुष्टि न हो, किसी भी खबर को शेयर करना गलत है।”

अस्पताल में रिकॉर्ड किए वीडियो पर गुस्सा
राकेश बेदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग अस्पतालों में रिकॉर्ड किए गए निजी वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक और अमानवीय है। उन्होंने कहा,

“ऊपर से किसी की प्राइवेट बातचीत, हॉस्पिटल के वीडियो को लोग चटकारे लेकर फॉरवर्ड कर रहे हैं। ये बहुत गलत है। चाहे कोई स्टार, सेलिब्रिटी हो या आम इंसान, हर किसी की प्राइवेसी की इज्जत करनी चाहिए। मैं बहुत अपसेट हूं।”

यह भी पढ़ें…

अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, Vijay ने सरेआम Rashmika पर लुटाया प्यार

जिम्मेदारी से सोशल मीडिया के इस्तेमाल की अपील
अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी से करें। उन्होंने कहा,

“कृपया ऐसी अफवाहें न फैलाएं। सच्चाई पता करें, तब ही किसी खबर को शेयर करें। किसी की मुश्किल में मजा लेना इंसानियत के खिलाफ है।”

यह भी पढ़ें…

अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, Vijay ने सरेआम Rashmika पर लुटाया प्यार

दर्शकों ने किया समर्थन
राकेश बेदी के वीडियो पर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने लिखा, “बहुत सही कहा सर, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज रोकना जरूरी है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “किसी की निजी जिंदगी में ताकझांक करना बेहद गलत है, सबको सावधान रहना चाहिए।”

राकेश बेदी के इस बयान ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और प्राइवेसी के उल्लंघन पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सच्चाई से परे खबरें फैलाना और किसी की निजता का मजाक बनाना न सिर्फ गैरकानूनी बल्कि अनैतिक भी है।

यह भी पढ़ें…

Dharmendra: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, घर पर ही होगा ही-मैन का इलाज

Back to top button