Song Teaser: कपिल शर्मा और हनी सिंह हुए फुर्र, आखिर क्या है ये माजरा…?

Phurr Song Teaser: कपिल शर्मा ‘किस किस को प्यार करूं’ के अलावा फिरंगी, ज्विगैटो और क्रू जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अब कपिल किस किस को प्यार करूं-2 के साथ थियेटर्स में धमाका मचाने वाले हैं.

Phurr Song Teaser: कपिल शर्मा ने किस किसको प्यार करूं (Kis Kisko Pyaar Karoon 2) में अपनी लाजवाब कॉमेडी और शादी के हंगामे से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब वे लौट आए हैं किस किसको प्यार करूं 2 के साथ। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर से पहले, मेकर्स ने रिलीज़ किया है फिल्म का पहला गाना फुर्र का टीज़र एक जोशीला डांस ट्रैक जो आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। हनी सिंह की एनर्जी और कपिल शर्मा के पंजाबी स्वैग के साथ, फुर्र इस सीज़न का अगला बड़ा पार्टी एंथम बनने जा रहा है!

हनी सिंह संग कपिल शर्मा ने काटा बावाल 

‘फुर्र’ गाने के टीजर में कपिल शर्मा के साथ यो यो हनी सिंह को देखा जा सकता है. टीजर की शुरुआत ब्लैक और गोल्डन आउटफिट पहने कपिल शर्मा की एंट्री से होती है. हुस्न की परियों से घिरे कपिल की नजरें कभी इस तरफ तो कभी उस तरफ जा रही हैं. इसके बाद उन्हें हनी सिंह मिलते हैं. गाने में हनी भी कपिल की पटाई लड़कियों को तांक रहे हैं. तीन हसीनाएं- त्रिधा चौधरी, आयशा खान और पारुल गुलाटी दोनों को छोड़कर चली जाती है और वो अकेले रह जाते हैं. अंत में हनी भी पूछते हैं- किस किसको प्यार करूं दोबारा से?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अनुकल्प गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी किस किसको प्यार करूं 2 को प्रोड्यूस रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया है. फिल्म 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़े- Fake News पर भड़के अभिनेता राकेश बेदी… बोले- ‘प्राइवेसी की इज्जत करो, ये शर्मनाक है

हनी सिंह और कपिल शर्मा के इस कोलैब को सोशल मीडिया पर भी अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं. एक फैन ने फायर इमोजी के साथ इस गाने को थम्ब्स अप दिया. एक ने लिखा, सुपर हिट सॉन्ग. एक ने लिखा, वंडरफुल कोलैब. ये सबके टॉप पर रहेगा. एक ने तारीफ में लिखा, पार्टी एंथम ऑफ द ईयर. एक ने कमेंट किया, ये फिल्म हिट होने वाली है..अभी से लिख लो.

ये भी पढ़े- अब खुल्लम-खुल्ला शुरू हुई आशिकी, Vijay ने सरेआम Rashmika पर लुटाया प्यार

Back to top button