IPL 2026 से पहले मुंबई का बड़ा दांव; ट्रेड में डील शार्दुल ठाकुर को खरीदा

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को लेकर ट्रेड हुआ है। अब शार्दुल ठाकुर फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो काफी सु्र्खियों में है. पिछले कुछ दिनों से ट्रेड डील को लेकर कई खबरें सामने आई थीं. इन सब के बीच 19वें सीजन की पहली ट्रेड डील का ऐलान हो गया है. जिसके तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक रोचक सौदा हुआ है. भारत के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं. वह पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेले थे.

IPL 2026 की पहली ट्रेड डील का ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ से बयान में इसकी जानकारी दी गई। आईपीएल की तरफ से जारी मीडिया एडवाइजरी में कहा गया,”शार्दुल ठाकुर कोमुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया है। मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी पिछले सीजन में लखनऊ के लिए बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट आए थे और उन्होंने 10 मैच खेले थे। अब वह मुंबई के लिए खेलते नजर आने के लिए तैयार हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने मौजूदा फीस 2 करोड़ रुपए में ही अपने साथ जोड़ा है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

2025 में किया ऐसा प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर ने पिछले सीजन लखनऊ के लिए 10 मैच खेले थे। शार्दुल ने लखनऊ के लिए 13 विकेट चटकाए थे। उन्होंने अभी तक आईपीएल में जिन भी फ्रेंचाइजी के लिए खेला है, उनके लिए एक उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने बार-बार शानदार प्रदर्शन किया है। इस ऑलराउंडर को 2 करोड़ रुपये पर मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया है।

ये भी पढ़े- ‘इनको पर्सनैलिटी चाहिए, अच्छा कप्तान नहीं…’, अक्षर पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

शार्दुल ठाकुर इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई 2025 मैनचेस्टर में खेला था. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं मिला, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का भी शार्दुल हिस्सा नहीं हैं. फिलहाल वह रणजी ट्रॉफी 2025 में मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

ये भी पढ़े- Rohit-Virat: रो-को को भी खेलना पड़ेगा घरेलू क्रिकेट, BCCI का ‘सख्त फरमान’…

Back to top button