Salman Khan की फिटनेस देख भन्नाये फैंस, बोले- ‘भाईजान का जलवा…

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान गुरुवार दोपहर दोहा पहुंचे। एक्टर यहां अपने मच अवेटेड लाइव शो, द-बंग: द टूर रीलोडेड के लिए आए हैं जोकि 14 नवंबर, 2025 को होने वाला है।

Salman Khan: अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ इसी साल ईद, 2025 के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि यह दर्शकाें की उम्मीदों पर कुछ खास नहीं उतरी। ऐसे में सलमान अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ (Battle of Galwan) पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। अभिनेता इस फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते, इसलिए वह कसरत पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने खुद इसकी झलक दिखाई है। सलमान की ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है।

फोटो के साथ लिखा मजेदार कैप्शन

इस तस्वीर को भाईजान की आलोचना करने वाले लोगों के मुंह पर एक तमाचा माना जा रहा है। 59 साल की उम्र में स्ट्रेचिंग करते हुए एक्टर की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा बरपा दिया है। फैंस जमकर उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। सलमान ने जो फोटो शेयर की है उसमें वोग्रेटी-शर्ट और काली जींस पहने सलमान ने अपना बायां पैर एक आदमी के कंधे पर रखा हुआ है। बैकस्टेज की इस तस्वीर को एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, आहहहह… 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

 

सलमान खान फोटो पर फैन्स के रिएक्शन

सलमान खान की इस फोटो पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ फैन्स फायर की इमोजी बना रहे हैं तो एक फैन ने लिखा है कि भाईजान का जलवा है. वहीं एक कमेंट आया है कि बॉलीवुड का एक ही किंग है. तो वो वहीं एक कमेंट आया है कि सलमान खान भाई आग लगा रहे हो. एक ने लिखा है शेर हो भाई आप शेर. एक बहुत ही मजेदार कमेंट आया है कि शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।

इस साल दबंग टूर 14 नवंबर को कतर के एशियन टाउन एम्फीथिएटर में आयोजित होगा। सलमान के साथ परफॉर्म करने वाले अन्य सेलेब्स में तमन्ना भाटिया, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, प्रभु देवा, स्टेबिनबेन और जैकलीनफर्नांडीज शामिल हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आने वाले समय में बैटल ऑफ गलवान में दिखाई देंगे।

 

Back to top button