
‘डिजिटल बैन’ से पाकिस्तान ने दबाई आवाम की आवाज; यूरोप की चुप्पी पर सवाल…
Islamabad News: पाकिस्तान में लगातार बढ़ते डिजिटल प्रतिबंधों और इंटरनेट शटडाउन ने न सिर्फ वहां की आवाम की आवाज़ को सीमित किया है, बल्कि विश्व बिरादरी और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। यूके के मीडिया प्लेटफॉर्म मिल्ली क्रोनिकल ने शुक्रवार को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए पाकिस्तान में डिजिटल दमन की गंभीरता को उजागर किया और यूरोपीय देशों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं।
डिजिटल बैन से “राजनीतिक नैरेटिव” तय करने का आरोप
रिपोर्ट के अनुसार जब कोई सरकार इंटरनेट सेवा बंद कर दे, आलोचना करने वाले चैनलों को ऑफलाइन कर दे और पत्रकारों को दबाव, धमकी या अपहरण जैसे जोखिमों का सामना करना पड़े—तो यह संकेत होता है कि नुकसान तात्कालिक भी है और संरचनात्मक भी। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान की सरकार ने बिल्कुल यही किया।
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान में विभिन्न मौकों पर मोबाइल ब्रॉडबैंड को बंद किया गया, कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ब्लॉक किए गए और सरकार की आलोचना करने वाले डिजिटल चैनलों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट के अनुसार इन कदमों ने आम जनता को सूचनाओं से दूर कर दिया और सरकार को अपने अनुकूल नैरेटिव स्थापित करने में मदद की।
मीडिया और पत्रकारों पर बढ़ता दबाव
रिपोर्ट में उल्लेख है कि कई पत्रकारों को धमकाया गया, उनके चैनलों को बंद कराया गया और कई मामलों में उन्हें अगवा तक किया गया। ऐसे माहौल ने स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी को गहरे संकट में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें…
Spain में बर्ड फ्लू का बढ़ा प्रकोप, सभी पोल्ट्री फार्म को पूरी तरह बंद करने का आदेश
यूरोपीय देशों की “सोची-समझी चुप्पी” पर सवाल
रिपोर्ट का सबसे अहम हिस्सा यूरोपीय देशों के रवैये पर केंद्रित है। इसमें कहा गया है कि मानवाधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की बात करने वाले ये देश पाकिस्तान में डिजिटल दमन पर चुप्पी साधे हुए हैं। इसे “सोची-समझी खामोशी” बताते हुए रिपोर्ट दावा करती है कि यह भू-राजनीतिक सुविधा का परिणाम है, जहां रणनीतिक हित मानवीय मूल्यों पर भारी पड़ रहे हैं।
रिपोर्ट में लिखा है—
“यूरोप को पाकिस्तान के डिजिटल दमन को एक आंतरिक मुद्दे के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह स्पष्ट रूप से एक मानवाधिकार आपात स्थिति है।”
इंटरनेट प्रतिबंधों को बताया गया ‘राजनीतिक प्रबंधन का साधन’
रिपोर्ट का दावा है कि पाकिस्तान इंटरनेट शटडाउन को “पॉलिटिकल मैनेजमेंट टूल” की तरह इस्तेमाल कर रहा है। विरोध प्रदर्शनों के दौरान मोबाइल इंटरनेट सेवा लगभग हमेशा बंद कर दी जाती है, X (पूर्व ट्विटर) जैसे प्लेटफॉर्म ब्लॉक रहते हैं और निगरानी संबंधी कानूनों को और मजबूत किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…
Trump ने यौन पीड़िता के साथ बिताये थे कुछ घंटे… सार्वजनिक हुए ईमेल ने बढ़ाई हलचल
“यूरोप की चुप्पी अन्य देशों को भी प्रेरित कर सकती है”
रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि यदि यूरोप ऐसे मामलों में चुप रहता है, तो यह न केवल पाकिस्तानियों के लिए निराशाजनक होगा बल्कि यह दुनिया के अन्य देशों को भी यही तरीका अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।
यह संभावित रूप से एक वैश्विक डिजिटल दमन मॉडल को जन्म दे सकता है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए संदेश
रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि यदि यूरोप वास्तव में लोकतंत्र और प्रेस स्वतंत्रता को महत्व देता है, तो उसे कूटनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर पाकिस्तान में हो रहे डिजिटल दमन के खिलाफ स्पष्ट और ठोस रुख अपनाना चाहिए।
यह भी पढ़ें…





