
NDA की जीत पर पीएम मोदी का बयान… “जनता ने विकास मॉडल पर फिर से जताया भरोसा
PM Modi on Bihar Poll Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए को मिल रहे प्रचंड बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री ने इस जीत को सुशासन, विकास और जनकल्याण की भावना की विजय बताते हुए बिहार की जनता के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने एनडीए के कामकाज और भविष्य के विजन पर भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक जनादेश दिया है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा––
“सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है… बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार।”
उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जनादेश एनडीए को जनता की सेवा करने और बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए और अधिक शक्ति देता है।
सुशासन की जीत हुई है।
विकास की जीत हुई है।
जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है।
सामाजिक न्याय की जीत हुई है।
बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2025
विजन, ट्रैक रिकॉर्ड और नेतृत्व पर भरोसा
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार के समग्र विकास के लिए लगातार काम किया है और जनता ने गठबंधन के ट्रैक रिकॉर्ड तथा राज्य को आगे ले जाने के विजन को देखते हुए भारी समर्थन दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी, और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
यह भी पढ़ें…
PM Modi का गुजरात दौरा… बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी विकास को बड़ी सौगात
कार्यकर्ताओं को धन्यवाद—“अथक परिश्रम किया”
प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी सराहना की। उन्होंने कहा––
“मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाया और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया।”
यह भी पढ़ें…
ED की पूछताछ में अनिल अंबानी गैरहाज़िर, किया वर्चुअल पेशी की पेशकश
युवा और नारी शक्ति को नए मिलेंगे अवसर: PM Modi
अपने अंतिम पोस्ट में पीएम मोदी ने बिहार के भविष्य को लेकर बड़े संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एनडीए सरकार बिहार में बुनियादी ढांचे के विस्तार, विकास के नए आयाम और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में तीव्र गति से काम करेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होगी।
यह भी पढ़ें…





