
Bigg Boss 19: ‘लेस्बियन है…’Kunickaa ने मालती की सेक्सुअलिटी पर किया कमेंट, भड़के यूजर
Bigg Boss 19: मालती चाहर पर किए कमेंट को लेकर कुनिका सदानंद अब ट्रोल्स के निशाने पर हैं। हाल ही में कुनिका ने तान्या से बात करते समय मालती पर ऐसी बात की, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।
Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में एक स्पॉन्सर्ड टास्क हुआ। इस टास्क के दौरान तान्या मित्तल और मालती के बीच थोड़ी से कहा सुनी हुई। इसके बाद तान्या कुनिका से मालती की हरकत के बारे में बात करती नजर आईं। कुनिका जैसे ही तान्या की बात सुनती हैं, वो तान्या के पास आती हैं और मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर कमेंट करती हैं। कुनिका धीरे से ये बात बोलती हैं कि तभी बिग बॉस उन्हें फुसफुसाने के लिए मना करते हैं।
कुनिका ने तान्या से की चुगली
हालिया एपिसोड में, कुनिका सदानंद ने अपनी साथी कंटेस्टेंट मालती चाहर के बारे में एक बड़ा दावा करके सबको चौंका दिया। यह सब तब शुरू हुआ जब तान्या मित्तल ने कुनिका से कहा कि वह टास्क के दौरान मालती से नाराज थीं क्योंकि उन्होंने उन्हें प्लेट से मारने की कोशिश की। तान्या ने जब अपना गुस्सा जाहिर किया, तो कुनिका उनके पास आईं तो उन्होंने मालती की सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाया और दावा किया कि उन्हें शक है कि मालती लेस्बियन हैं।
View this post on Instagram
कुनिका पर भड़के यूजर
कुनिका सदानंद अपने इस बयान को लेकर अब ट्रोल्स के निशाने पर हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘नेशनल टीवी पर किसी की सेक्शुएलिटी पर सवाल उठाना गलत है। कुनिका को शर्म आनी चाहिए।’ एक अन्य ने लिखा- ‘अब वीकेंड पर इन्हें समझ आयेगा कि क्या बोल रही हैं।’ वहीं कुछ यूजर्स ने इसे लेकर तान्या का बचाव किया और कहा कि इस बातचीत में तान्या ने कुछ भी गलत नहीं किया, इसलिए उन्हें आगे चलकर निशाने पर नहीं लिया जाना चाहिए। यूजर ने लिखा- ‘अब तान्या पर कुछ मत डालना, वह इसमें इन्वॉल्व नहीं है।’
गौरतलब है कि इस हफ्ते वीकेंड का वार पर सलमान खान नहीं रोहित शेट्टी शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक प्रोमो में देखने को मिल गई है





