CM Yogi ने जनजातीय गौरव दिवस पर सोनभद्र में दी 432 विकास परियोजनाओं की सौगात

CM Yogi Sonbhadra Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सोनभद्र जिले के दौरे पर पहुंचे और जिले को 548 करोड़ रुपये की 432 परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने चोपन के रेलवे मैदान में आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया और जिले की विकास एवं पर्यटन पुस्तिका का भी विमोचन किया।

लोकार्पण की गई प्रमुख परियोजनाएँ

  • 79.86 करोड़ रुपये से सोन नदी पर घोरावल-शिल्पी-कोड़ारी मार्ग पर कोलिया घाट में पुल
  • 25.89 करोड़ रुपये से बलुई-मीतापुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
  • 13.68 करोड़ रुपये से उरमौरा-राजपुर रोड वाया बसौली-बहुआर-रघुनाथपुर-सिंदुरी मार्ग का चौड़ीकरण
  • 12.37 करोड़ रुपये से 48वीं वाहिनी पीएसी में 200 व्यक्तियों की क्षमता वाली बैरक
  • 9.62 करोड़ रुपये से पुलिस लाइन में 150 पुरुष पुलिसकर्मियों के लिए हॉस्टल-बैरक

यह भी पढ़ें…

बिहार जीत के बाद यूपी में BJP का मिशन, प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट में बदलाव की तैयारी

शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाएँ

  • 30.78 करोड़ रुपये से जिला ग्राम्य विकास संस्थान के आवासीय और अनावासीय भवन
  • 24.59 करोड़ रुपये से नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय
  • 12.51 करोड़ रुपये से घोरावल-कोहरथा-शिवद्वार मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
  • 11 करोड़ रुपये से नवसृजित ओबरा तहसील के आवासीय भवन
  • 8.54 करोड़ रुपये से थाना जुगैल में टाइप-ए और टाइप-बी आवास
  • 5.22 करोड़ रुपये से नगर पालिका परिषद में कल्याण मंडपम का शिलान्यास

यह भी पढ़ें…

राम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण के साथ मनाया जाएगा पारंपरिक राम विवाह पर्व

कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन
समारोह में मुख्यमंत्री के साथ समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल और राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड भी मौजूद रहे।

बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश और सोनभद्र के कलाकारों ने आदिवासी लोकनृत्य करमा की प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।


सीएम योगी ने रेलवे ग्राउंड में आदिवासी सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया। इसके अलावा वे रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में निवेशकों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जिले के विकास और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें…

UP News: नोएडा में सुलझी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, सिर कटी लाश का हुआ खुलासा

Back to top button