
RJD की हार के बाद लालू परिवार में फूट, रोहिणी ने X पर किया पोस्ट…
Rohini Acharya: बिहार की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का फैसला लिया।
Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार के एक दिन बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में खलबली मची हुई है. पहले बेटे तेज प्रताप ने शुक्रवार को नतीजे आने पर तेजस्वी को फेलस्वी करार देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए नेताओं की जमकर तारीफ की। बिहार में राजद की हार के बाद रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की। उन्होंने संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे पार्टी में खलबली मच गई है।
रोहिणी ने X पर किया पोस्ट…
अब रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने अपने परिवार से नाता तोड़ने की बात कह दी है। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पर लिखा- मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।
I’m quitting politics and I’m disowning my family …
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025
पोस्ट में क्या लगाए आरोप
रोहिणी ने अपनी इस पोस्ट में संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने लिखा है कि संजय यादव और रमीज ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है। उन्होंने लिखा कि मैं सारे आरोप अपने ऊपर लेती हूं। हैरानी की बात यह है कि रोहिणी ने पहले केवल राजनीति छोड़ने की बात लिखी थी।
ये भी पढ़े- बिहार में करारी हार के बाद RJD की प्रतिक्रिया… तेजस्वी यादव अब तक चुप
लेकिन बाद में उन्होंने इसे एडिट करके संजय यादव और रमीज पर आरोप लगाए हैं। बता दें कि रोहिणी का संजय यादव से काफी पहले से मनमुटाव चल रहा था। यह मनमुटाव बिहार अधिकार यात्रा में साफ दिखा, जब संजय यादव बस में अगली सीट पर बैठे दिखाई दिए। जब इस पर आपत्ति जताते हुए एक एक्स यूजर ने पोस्ट लिखी तो रोहिणी ने उसे शेयर भी कर दिया था।
ये भी पढ़े- NDA की जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों का हृदय से व्यक्त किया आभार
बिहार के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारा झटका लगा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटों पर जीत मिली है जबकि एनडीए को 202 सीटें मिली हैं। बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं।
ये भी पढ़े- महिलाओं का 71% वोट बना गेमचेंजर, ‘नीतीशे कुमार’ वाला फार्मूला पड़ा भारी
महागठबंधन में शामिल आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।





