GlobeTrotter Event: रामोजी फिल्म सिटी में ‘ग्लोब ट्रॉटर’ का सेट, ग्रैंड इवेंट का काउंटडाउन शुरू

GlobeTrotter Event Grand Launch: हैदराबाद में ग्लोबट्रॉटर इवेंट की शुरुआत होने वाली है। इस इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू की फिल्म की पहली झलक दिखाई जाएगी।

GlobeTrotter Grand Launch: द ग्रैंड ग्लोब ट्रॉटर इवेंट निस्संदेह वह सबसे बड़ा आयोजन है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है. आज 15 नवंबर 2025 को होने वाला यह कार्यक्रम भारत के अब तक के सबसे बड़ी पेशकश के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसका नेतृत्व कर रहे हैं निर्देशक एस. एस. राजामौली. पृथ्वीराज सुकुमारन के उग्र कुम्भा लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस के दमदार मंदाकिनी लुक के जारी होने के बाद उत्साह और भी बढ़ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SS Rajamouli (@ssrajamouli)

महेश बाबू ने फैंस से की खास अपील

एसएस राजामौली के बाद अब महेश बाबू ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से सावधान रहने की अपील की है. खास तौर पर उन्होंने स्पष्ट किया, ‘एंट्री सिर्फ उन्हीं फैंस को दी जाएगी, जिनके पास इवेंट का पास होगा. बिना पास के वेन्यू पर ना आएं’.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahesh Babu (@urstrulymahesh)

श्रुति हासन और डिवाइन की लाइव परफॉर्मेंस

इस ऐतिहासिक शाम को और खास बनाने के लिए अभिनेत्री श्रुति हासन लाइव परफॉर्म करेंगी और रैपर डिवाइन फिल्म के टाइटल ट्रैक पर लाइव परफॉर्म करेंगे। उनकी यह प्रस्तुति लॉन्च इवेंट को एक मेगा म्यूजिकल नाइट में बदल देगी।

50 हजार की भीड़ 

रामोजी फिल्म सिटी आज एक ऐसी शाम का गवाह बनने जा रही है, जिसका पैमाना भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं देखा। लगभग 50,000 दर्शकों की मौजूदगी में फिल्म का टीजर 130 × 100 फीट की विशाल स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, जिसे भारत का सबसे बड़ा स्क्रीन बताया जा रहा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू और फिल्म की बाकी स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी।

Back to top button