
Huma Qureshi के साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड; कॉन्सर्ट में रोमांस का वीडियो वायरल…
Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और एक्टिंग कोच रचित सिंह को हाल ही में एक इवेंट में साथ देखा गया है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हुमा कुरैशी और रचित गानों पर थिरक रहे हैं।
Huma Qureshi: मुंबई में हुए Myntra के MyGlamFest में इस बार म्यूजिक के साथ कई सितारों के बीच की केमिस्ट्री भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस फेस्ट में सिंगर हिमेश रेशमिया के लाइव कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टिंग कोच रचित सिंह, दोस्त मुनव्वर फारुकी और सान्या मल्होत्रा के साथ शामिल हुई थी. इसी बीच हुमा और रचित का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें रचित, हुमा को गले लगाए कॉन्सर्ट एंजॉय कर रहे थे.
रचित सिंह के साथ कॉन्सर्ट में दिखीं हुमा कुरैशी
हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से सामने आए वायरल वीडियो में हुमा कुरैशी और रचित सिंह बीती शाम का आनंद लेते हुए नजर आए। क्लिप में रचित, हुमा को पीछे से गले लगाते और उनके माथे पर किस करते हैं। फैन्स को यह जोड़ी खूब पसंद आ रही है। दोनों को रोमांटिक अंदाज में देखने के बाद फैन्स को अब पूरा यकीन हो गया है कि ये कपल एक रिश्ते में है।
View this post on Instagram
हालांकि हुमा कुरैशी और रचित सिंह ने अभी तक पब्लिक में अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से हुमा कुरैशी और रचित सिंह को राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के बेबी शावर में देखा गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी को हाल ही में रिलीज हुईं वेब सीरीज ‘महारानी 4’ और ‘दिल्ली क्राइम 3’ में देखा गया है। ‘दिल्ली क्राइम 3’ में हुमा कुरैशी के साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और सयानी गुप्ता जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने नेगेटिव रोल निभाया है, जिसे लोगों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।





