
Saanand Verma: ‘जी करता है गला काट दूं…’, गुलशन ग्रोवर पर भड़का ये एक्टर
Saanand Verma Angry On Gulshan Grover: सानंद वर्मा ने खुलासा किया कि वेब सीरीज की शूटिंग में गुलशन ग्रोवर ने उन्हें बिना बताए असली में थप्पड़ मारा. उन्होंने कहा कि यह एक्टिंग नहीं, जानबूझकर मारा गया थप्पड़ था।
Saanand Verma Angry On Gulshan Grover: एक्टर सानंद वर्मा को उनके पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं के लिए जाना जाता है. हाल में ही उन्होंने एक्टर और विलेन के रोल से मशहूर होने वाले गुलशन ग्रोवर को लेकर खुलासा किया कि एक बार उन्होंने सानंद वर्मा को जोरदार तमाचा मारा था. वह इस घटना से इतना आगबबूला हो गए थे कि गुलशन ग्रोवर का गला काट देना चाहते थे. चलिए बताते हैं आखिर इंटरव्यू में सानंद वर्मा ने क्या कुछ बताया है.
‘मन किया गला काट दूं’
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान, उन्होंने उस थप्पड़ के बारे में खुलकर बात की और कहा, “गुलशन ग्रोवर ने वास्तव में फर्स्ट कॉपी में मुझे कसकर थप्पड़ मारा था। अंदर से, मुझे उस आदमी का गला काटने का मन कर रहा था, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा। मैंने आज तक कुछ नहीं कहा, मैं यहां पहली बार इसका खुलासा कर रहा हूं। उन्होंने यह जानबूझकर किया था, यह एक्टिंग नहीं थी।”
गुस्से से आगबबूला हो गए थे सानंद वर्मा
एक्टर ने आगे कहा, “यह एक्टिंग वाला थप्पड़ नहीं था। और आपने मुझे बताया भी नहीं कि आप मुझे थप्पड़ मारने वाले हैं। कम से कम अगर आपने पहले बताया होता, तो मैं असली थप्पड़ के लिए तैयार रहता। मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ, मैं सीन में था, अपने किरदार में था। मैंने इसे पूरा किया और चला गया, किसी से कुछ नहीं कहा।”
ये भी पढ़े- Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी के सामने मचा बवाल, गौरव और अमाल के बीच भिड़ंत
सानंद वर्मा ने अनिल कपूर का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, ‘मैंने सुना है कि अनिल कपूर भी सच में थप्पड़ मार देते हैं. लेकिन वह माफी जरूर मांगते हैं लेकिन गुलशन ग्रोवर ने तो माफी मांगना तक जरूरी नहीं समझा. मुझे लगता है कि वह अपनी छवि को बनाए रखने के लिए ऐसा करते हैं.’
ये भी पढ़े- इस वीकेंड सस्पेंस-थ्रिल का महा डोज, OTT पर रिलीज होंगी ये सीरीज





