
PhysicsWallah के IPO का धमाकेदार डेब्यू, बढ़ते GMP से गदगद हुए निवेशक
PhysicsWallah IPO पर दांव लगाने वाले निवेशकों के ग्रे मार्केट से अच्छी खबर आई है। IPO के जीएमपी में तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से अब और बेहतर लिस्टिंग की उम्मीद बढ़ गई है।
PhysicsWallah IPO Listing: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली PhysicsWallah की शेयर मार्केट में बंपर लिस्टिंग हुई है. NSE पर कंपनी के शेयर 33.03 फीसदी प्रीमियम के साथ 145 रुपये पर लिस्ट हुए, वहीं BSE पर 31.28 फीसदी प्रीमियम के साथ फिजिक्सवाला के शेयर 143.10 रुपये पर लिस्ट हुए। बता दें कि इसके प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर के भाव से लोगों ने इस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया था. ग्रे मार्केट प्राइस (PhysicsWallah IPO GMP) के अनुसार इसकी जितनी अच्छी लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही थी, निवेशकों को उससे कहीं ज्यादा प्रीमियम मिला।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है फिजिक्सवाला
अलख पांडे और प्रतीक बूब ने 2014 में मिलकर फिजिक्सवाला शुरू किया था, जो पहले सिर्फ एक छोटा सा यूट्यूब चैनल था. आज ये भारत की सबसे बड़ी और पॉपुलर एडटेक कंपनी बन चुकी है. जून 2025 तक इसके मुख्य चैनल पर 1.37 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, 44.6 लाख बच्चे पेड कोर्स ले रहे हैं और पूरे देश में 303 ऑफलाइन कोचिंग सेंटर्स खुल चुके हैं.
PhysicsWallah ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से छात्रों को JEE, NEET, UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स उपलब्ध कराती है. इसके अलावा यह डेटा साइंस, एनालिटिक्स, बैंकिंग और फाइनेंस, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे अपस्किलिंग कोर्स भी ऑफर करती है.
PhysicsWallah का प्राइस बैंड
PhysicsWallah IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। कंपनी ने 137 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को 14933 रुपये का दांव लगाना पड़ा। बता दें, PhysicsWallah ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 10 रुपये की छूट दी थी।
PhysicsWallah IPO का साइज 3480.71 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 28.45 करोड़ फ्रेश शेयर जारी की है। वहीं, ऑफर फार सेल के तहत कंपनी ने 3.49 करोड़ शेयर जारी किए हैं। यह एड डेट आईपीओ 11 नवंबर को खुला था। निवेशकों के पास 13 नवंबर तक दांव लगाने का मौका था। रिटेल निवेशकों के लिए PhysicsWallah 10 नवंबर को ही खुल गया था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1562.85 करोड़ रुपये जुटाए थे।





