बॉक्स ऑफिस पर होगा Nayanthara का धमाका, ‘NBK 111’ की पहली झलक जारी

Nayanthara Birthday: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वो एक से बढ़कर एक फिल्में कर चुकी हैं। उनके 41वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने आगामी फिल्म ‘NBK 111’ की झलक जारी की है।

Nayanthara Birthday: साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा नयनतारा (Nayanthara) अपनी अदाकारी और खूबसूरती के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियों का हिस्सा बन चुकी हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ कही जाने वालीं नयनतारा अपनी आगामी फिल्म ‘NBK 111’ से खूब सुर्खियां बटोर रही थीं। उनके 41वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म से उनकी पहली झलक जारी कर दी है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में नयनतारा रानी के किरदार में हैं।

जबरदस्त अंदाज में नयनतारा

नयनतारा का जबरदस्त अंदाज देखकर लोगों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। फिल्म में अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं।

NBK 111′ की तरफ से नयनतारा को मिली बधाई

‘NBK111’ के निर्माताओं ने नयनतारा की पहली झलक सोशल मीडिया पर जारी करते हुए लिखा, ‘महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को समेटे हुए रानी ​​#नयनतारा #NBK111 के साम्राज्य में प्रवेश करती हैं, टीम की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।’ ‘NBK111’ की घाेषणा नंदमुरी के जन्मदिन पर की गई थी। शीर्षक और रिलीज तारीख पर जानकारी आना बाकी है।

ये भी पढ़े- Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने काटा गदर, रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सस्पेंस…

साउथ एक्ट्रेस नयनतारा 18 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। नयनतारा साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और उनकी फिल्में पसंद भी की जाती है। उन्हें पिछली बार फिल्म टेस्ट में देखा गया था। इस फिल्म में आर माधवन और सिद्धार्थ नजर आए थे। अब नयनतारा के हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट्स है। उनकी पास फिल्मों की लंबी लिस्ट हैं, जिनमें से कुछ फिल्में 2026 में रिलीज होंगी।

ये भी पढ़े- Saanand Verma: ‘जी करता है गला काट दूं…’, गुलशन ग्रोवर पर भड़का ये एक्टर

 

 

Back to top button