UP: गोरखपुर से मुंबई जा रही LTT एक्सप्रेस में बम की सूचना, अफरा-तफरी का माहौल

Bomb in Gorakhpur-LTT Express: यूपी में गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। भदोही स्टेशन पर ट्रेन को रोककर यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद ट्रेने तलाशी ली जा रही है।

Bomb in Gorakhpur-LTT Express: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। गोरखपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई गोरखपुर–एलटीटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15018) में मंगलवार को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। यात्रियों को उतारा गया। इसके बाद सघन तलाशी अभियान चलाया।

ट्रेन में बम की सूचना से हड़कंप

बताया जा रहा है कि रेलवे कंट्रोल रूम को एक लैंडलाइन फोन से कॉल करके बताया गया कि गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15018) ट्रेन में बम रखा है. कॉल के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया। ट्रेन भदोही पहुंचते ही यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और सभी को प्लेटफॉर्म पर रोक दिया गया.

ये भी पढ़े- Delhi Car Blast: UP ATS का एक्शन; लखनऊ से 2 को उठाया, 18 और टारगेट पर…

इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने कोच दर कोच तलाशी ली. सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन की बोगियों और शौचालयों और सामान रखने वाले हिस्सों तक की गहन जांच की. घटना के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

ये भी पढ़े- UP News: इंस्टा पर दोस्ती, फिर अफेयर…11वीं की छात्रा का फौजी ने किया कत्ल

यात्रियों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया. रेलवे और पुलिस अधिकारी कॉल की सच्चाई और कॉलर की पहचान की जांच कर रहे हैं. अभी भी तलाशी अभियान जारी है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़े- UP News: ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, महिला की मौत, 21 लोग घायल

 

Back to top button