Bigg Boss 19: घर में गौरव खन्ना की पत्नी की एंट्री, आकांक्षा संग रोमांटिक हुए GK…

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का नया प्रोमो आया है। इसमें देखा जा सकता है कि घर में नए शख्स की एंट्री हुई है। गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने फैमली वीक के तहत एंट्री ली हैं।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक शुरू हो चुका है, फैमिली वीक शुरू होते ही बिग बॉस के घर में काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस 19 फिनाले में अभी कई दिन बाकी हैं। इससे पहले कंटेस्टेंट के लिए फैमिली वीक रखा गया। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला घर में आई हैं। आकांक्षा चमोला के घर में आने से यहां रौनक आ गई है।

Gaurav Khanna की बीवी ने बिग बॉस को दी धमकी

बिग बॉस 19 के सामने आए नए प्रोमो के बारे में बताएं तो गौरव खन्ना अपनी बीवी का इंतजार करते रहते हैं। और जैसे ही गौरव के पास आकांक्षा पहुंचती हैं, वो उन्हें आंख मारते हैं, और बिग बॉस भी गौरव को रिलीज कर देते हैं, जिसके बाद आकांक्षा बिग बॉस को थैंक्यू बोलती हैं। इसके बाद आकांक्षा चमोला गौरव को गले से लगाती हैं, गौरव भी उनके गालों पर किस करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) 

गौरव अपनी बीवी आकांक्षा चमोला के साथ सबसे मुलाकात करने आतीं रहतीं हैं, तभी बिग बॉस फिर गौरव को फ्रीज कर देते हैं, इसके बाद आकांक्षा चमोला बिग बॉस को धमकी देती हैं और कहतीं में कि बिग बॉस रिलीज कर दो, वरना मैं गौरव को एडल्ट वाली पप्पी दे दूंगी, आकांक्षा की बातें सुन घरवाले चिल्ला उठते हैं, इसके बाद आकांक्षा चमोला गौरव को लिपलॉक किस करते दिखाई देती हैं, वहीं बाकी घरवाले जमकर चिल्लाते रहते हैं। बिग बॉस 19 का ये नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े- बॉक्स ऑफिस होगा Nayanthara का धमाका, ‘NBK 111’ की पहली झलक जारी

आकांक्षा के शो में आते ही मालती चाहर, अमाल मलिक और अशनूर कौर खुशी से झूम उठते हैं। सभी तालियां बजाते हैं। नए प्रोमो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है ‘गौरव के साथ-साथ हम भी खुश हुए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘नजर मत लगाना प्लीज।’ एक और यूजर ने लिखा ‘शादी के कई साल बाद भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड जैसे हैं।’

ये भी पढ़े- Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने काटा गदर, रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर सस्पेंस…

 

Back to top button