पुट्टपर्थी में सचिन तेंदुलकर भावुक… बताया 2011 विश्व कप का बाबा से जुड़ा किस्सा

Sachin Tendulkar: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में शामिल होकर सचिन भावुक हो उठे और बाबा से जुड़ी अपनी कई यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि बाबा अक्सर बिना पूछे ही उनके मन की बात समझ लेते थे, जो उनके लिए हमेशा एक अलौकिक अनुभव रहा।

“इस जगह ने लाखों लोगों को दिशा दी है”
सचिन ने कहा, “यह स्थान हम लाखों लोगों को सुकून, उद्देश्य और जीवन की दिशा देता आया है। जब भी मैं यहां खड़ा होता हूं, मुझे याद आता है कि बाबा ने हमारे जीवन को कितना समृद्ध किया और हमें बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी।”

उन्होंने बताया कि उनके बचपन का हेयरस्टाइल भी ठीक वैसा ही था जैसा सत्य साईं बाबा का था।
सचिन ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं 5 साल का था, तब लोग मुझे ‘वो छोटा बच्चा जिसके बाल सत्य साईं बाबा जैसे हैं’ कहकर पुकारते थे, क्योंकि मैंने 5 साल की उम्र तक बाल नहीं कटवाए थे।”

पहली मुलाकात और ‘मन की बात’
तेंदुलकर ने बताया कि वे पहली बार 90 के दशक के मध्य में व्हाइटफील्ड में बाबा से मिले थे।
उन्होंने कहा, “बाबा में अद्भुत क्षमता थी कि वे कहीं भी हों, आपके मन में क्या चल रहा है— सब जान लेते थे। मेरे मन में कई सवाल थे, लेकिन बिना पूछे ही उन्होंने उन सभी सवालों का जवाब दे दिया। मैं हैरान था कि उन्हें कैसे पता चला।”

यह भी पढ़ें…

PM मोदी पुट्टपर्थी पहुंचे… सत्य साईं बाबा जन्म शताब्दी समारोह में हुए शामिल

विश्व कप 2011 का किस्सा— ‘उस किताब ने मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया’
सचिन ने कार्यक्रम में एक दिल छू लेने वाला किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि विश्व कप 2011 से ठीक पहले बाबा ने उनके लिए एक विशेष किताब भेजी थी।

सचिन के शब्दों में:
“2011 से पहले मैं कई वर्ल्ड कप खेल चुका था और जानता था कि यह मेरा आखिरी विश्व कप हो सकता है। बेंगलुरु कैंप के दौरान मुझे फोन आया कि बाबा ने मेरे लिए एक किताब भेजी है। यह सुनकर मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई। उस किताब ने मुझे आत्मविश्वास दिया, आत्मबल दिया और आगे बढ़ने का संबल बना।”

यह भी पढ़ें…

Nowgam Blast: नौगाम थाने के अंदर जोरदार धमाका, इंस्पेक्टर समेत 9 की मौत

समारोह में प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी
श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में सचिन तेंदुलकर के अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आध्यात्मिक प्रस्तुतियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्मृति समारोह का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें…

नगरोटा उपचुनाव में भाजपा की दमदार जीत, देवयानी राणा 24,647 वोटों के अंतर से विजयी

Back to top button