Bigg Boss 19: अरमान मलिक को देख रो पड़े अमाल, फरहाना भी हुईं इमोशनल

Bigg Boss 19: फैमिली वीक में अब अमाल मलिक को सपोर्ट करने उनके सिंगर भाई अरमान मलिक पहुंच गाए हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अरमान भाई के लिए गाना गाते हुए एंट्री लेते है।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक शुरू हो चुका है और एक-एक कर घर में मौजूद सेलेब्स के घरवाले उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। अब तक शो में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल से लेकर गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला तक शो में एंट्री ले चुकी हैं। फरहाना भट्ट की मां भी शो में अपनी बेटी को सपोर्ट करने पहुंची हैं। वहीं अब अमाल मलिक को सपोर्ट करने उनके भाई अरमान मलिक पहुंचे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है।

भाई अरमान को देखकर इमोशनल हुए अमाल

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें अरमान गाना गाते हुए घर के अंदर आते हैं और स्विमिंग पुल के पास फ्रीज बैठे भाई अमाल को गले लगा लेते हैं। अमाल अपने भाई को सामने देख आंसू रोक नहीं पाते। दोनों का ये प्यार देख फरहाना भट्ट भी इमोशनल नजर आई। सोशल मीडिया पर इन भाईयों के मिलन को सराहा जा रहा है। अरमान बॉलीवुड के कई एक्टर्स के लिए गाने गा चुके हैं। ऐसे में वो अपना स्टारडम पीछे छोड़ टीवी शो पर भाई को सपोर्ट करने आए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality) 

अरमान ने फरहाना को दिया ऑफर

अरमान मलिक ने घर में आते ही सबसे पहले अमाल से मुलाकात की। इसके बाद वह बाकी घरवालों से मिलते हैं और फिर फरहाना भट्ट से भी मुलाकात की। फरहाना से बात करते हुए अरमान ने बताया कि उन्हें घर में अमाल के बाद वही पसंद हैं और वह उनके साथ एक म्यूजिक वीडियो बनाना चाहते हैं। इस बातचीत के बाद फरहाना के फैंस काफी खुश हो गए हैं। कई ने उनके और अरमान के बीच इस बातचीत को लेकर खुशी भी जाहिर की है।

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 19: घर में गौरव खन्ना की पत्नी की एंट्री, आकांक्षा संग रोमांटिक हुए GK…

 

Back to top button