‘Mrs. Deshpande’ से Madhuri Dixit का पहला लुक रिवील, खौफनाक दिखे एक्सप्रेशन

Mrs. Deshpande: एक्ट्रेस Madhuri Dixit की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की पहली झलक सामने आई है। वीडियो टीजर में माधुरी के दो चेहरे देखने को मिल रहे हैं।

Mrs. Deshpande: माधुरी दीक्षित की कई फिल्मों में ऐसे हिट गानों पर डांस किया, जो आज भी दर्शकों को याद हैं। गाने का नाम लेते हैं, लोगों को माधुरी का डांस याद आ जाता है। ‘अब धक-धक गर्ल’ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अब फैंस को ‘साइको किलर’ बनकर डराने के लिए तैयार हैं। माधुरी दीक्षित की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की पहली झलक सामने आई है। वीडियो टीजर में माधुरी के दो चेहरे देखने को मिल रहे हैं।

खौफनाक दिखे एक्सप्रेशन

सस्पेंस म्यूजिक के साथ Madhuri Dixit शीशे के सामने बैठकर संवर रही है, लेकिन तभी उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बदल जाते हैं और वे सीधा कैदी के रूप में सामने आती हैं। खास बात है कि ‘मिसेज देशपांडे’ में माधुरी साइको किलर की भूमिका में दिखेंगी। टीजर जियो प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है और यह जियो प्लस हॉटस्टार की ही रियल सीरीज है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

 

अब तक फिल्मों में उन्हें रोमांटिक और कॉमेडी रोल करते हुए देखा गया है। हालांकि, उनकी साल 2022 में आई ओटीटी डेब्यू सीरीज ‘द फेम गेम’ में उनकी भूमिका थोड़ी निगेटिव थी, लेकिन इस बार वे इस किरदार के जरिए सबकों दिलों पर छाप छोड़ने वाली हैं। इस सीरीज का निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है।

ये भी पढ़े- बड़े बजट की फिल्मों से दीपिका को नहीं पड़ता फर्क, ‘Kalki’ और ‘Spirit’ पर बोली एक्ट्रेस

फ्रांसीसी सीरीज से प्रेरित है कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘मिसेज देशपांडे’ की कहानी एक फ्रांसीसी सीरीज से प्रेरित है, जिसमें पुलिस साइको किलर्स को पकड़ने के लिए दूसरे साइको किलर को हायर करती है, जिससे वे उनकी मानसिकता को समझ कर उन्हें पकड़ सकें। माना जा रहा है कि इस सीरीज में भी माधुरी ऐसी ही साइको किलर बनी हैं, जो अपनी मानसिकता के बलबूते पर पुलिस की मदद करती हैं।

ये भी पढ़े-  120 Bahadur: मुश्किल में फरहान की फिल्म, रिलीज डेट को लेकर सख्त हाईकोर्ट

इससे पहले माधुरी दीक्षित ने बुधवार सुबह ही अपनी सीरीज को लेकर जानकारी दी थी और डरावने अंदाज में कुछ पंक्तियां लिखी थीं। उन्होंने लिखा था, “अरे रे रे ये क्या हो गया, कोई बच गया, मार डाला, मार डाला और मार डाला।” पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने एक खून से सना खंजर भी पोस्ट किया था। सुबह से ही फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि कुछ तो नया आने वाला है।

ये भी पढ़े- Salman Khan: शादी में एकसाथ झूमे सलमान-शाहरुख, डांस फ्लोर पर उड़ाया गर्दा

Back to top button