नीतीश के शपथ से पहले ‘पर्ची मिलान’ का वीडियो वायरल… जानें क्या था उसमें

Nitish Oath: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के तमाम शीर्ष नेता मौजूद रहे। समारोह के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें नीतीश कुमार शपथ से ठीक पहले एक महिला अफसर से पर्ची मिलान करते हुए नजर आए।

शपथ से पहले पर्ची मिलान का वीडियो चर्चाओं में
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अफसर नीतीश कुमार के पास आकर फाइल से एक पन्ना दिखाती हैं। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी जेब से एक छोटी पर्ची निकालते हैं और दोनों कागजों का मिलान करते हैं। कुछ देर बाद वह पर्ची को फिर जेब में रख लेते हैं। कुछ क्षण बाद एक बार फिर वे अफसर को बुलाकर उससे बातचीत करते दिखाई देते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह पर्ची दरअसल शपथ के दौरान पढ़े जाने वाला निर्धारित टेक्स्ट था। मुख्यमंत्री सुनिश्चित कर रहे थे कि शपथ का सटीक प्रारूप और शब्दांकन सही हो।

यह भी पढ़ें…

शपथ से पहले होटल मौर्या में ‘क्लोज़-डोर मीटिंग’, नीतीश–शाह मुलाकात से बढ़ी हलचल

नीतीश कुमार ने कब-कब ली शपथ?

  • पहली बार: 2000 में, लेकिन सरकार 8 दिन में गिर गई।
  • दूसरी बार: 2005, इसके बाद 2014 तक लगातार सत्ता में रहे।

2014 में लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन के बाद इस्तीफा। कुछ समय बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ।

  • आखिरी बार: जनवरी 2024, जब उन्होंने एनडीए में वापसी की।

और अब 2025 में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें…

मंत्रिमंडल में मिलेगी मैथिली ठाकुर को जगह? बोलीं- पार्टी का फैसला ही होगा मान्य

शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची (एनडीए सरकार)

  • बीजेपी से:
    सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय टाइगर, अरुण शंकर, सुरेंद्र मेहता, रमा निषाद, नारायण साह, लखेन्द्र पासवान, श्रयशी सिंह, प्रमोद कुमार
  • जेडीयू से:
    विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन साहनी, सुनील कुमार, जमा खा
  • हम (HAM):
    संतोष सुमन
  • एलजेपी (आर):
    संजय कुमार, संजय कुमार सिंह
  • आरएलएम:
    दीपक प्रकाश

यह भी पढ़ें…

बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज… नीतीश कुमार 10वीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री

Back to top button