
दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन… अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ED की बड़ी कार्रवाई, 10 लोग लापता
Delhi Blast Updates: दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े आतंकी डॉक्टरों को कथित पनाह देने वाली फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को ED ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जावेदअहमद सिद्दीकी को साकेत कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें 13 दिन की रिमांड पर ED को सौंप दिया।
विदेश भागने की फिराक में था जवाद: ED
ED के मुताबिक, जवाद के परिवार के कई सदस्य खाड़ी देशों में रहते हैं और वह खुद भी विदेश भागने की तैयारी में था। एजेंसी ने कोर्ट में बताया कि अगर समय रहते उसे गिरफ्तार न किया जाता तो वह सबूत मिटाकर जांच से बच सकता था।
एजेंसी के अनुसार, 1990 के दशक के बाद अल-फलाह ग्रुप ने बेहद तेज आर्थिक विस्तार दिखाया, लेकिन उसकी घोषित आय और संपत्तियों के बीच बड़ा अंतर पाया गया है।
मकान अवैध घोषित, 3 दिन में तोड़ने का आदेश
मध्य प्रदेश के महू में जवाद का मकान अवैध घोषित कर दिया गया है। कैंट बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि तीन दिन के भीतर इसे स्वयं हटा लिया जाए, अन्यथा बोर्ड सख्त कार्रवाई कर इसे ढहा देगा।
यह मकान मुकेरी मोहल्ला में स्थित है और हम्माद अहमद सिद्दीकी के नाम दर्ज है, जो शहर काजी रह चुके हैं।
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 10 कर्मचारी/छात्र लापता
जांच में बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि यूनिवर्सिटी में काम करने या पढ़ने वाले 10 लोग लापता हैं। इनमें से तीन कश्मीर के रहने वाले हैं। उनके फोन बंद हैं, और जम्मू-कश्मीर पुलिस तथा हरियाणा पुलिस उनकी खोज में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें…
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में AQI 400 पार
कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर SIA की छापेमारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को कश्मीर टाइम्स के जम्मू ऑफिस पर छापा मारा।
अधिकारियों के अनुसार, अखबार पर देश विरोधी गतिविधियों का महिमामंडन करने का आरोप है। SIA ने दफ्तर की फाइलों और कंप्यूटर सिस्टम की पूरी तलाशी ली और पब्लिकेशन तथा उसके प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा एक्शन; Al Falah University के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी ईडी रिमांड पर…
अल-फलाह यूनिवर्सिटी बना जांच का कमांड सेंटर
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के आतंकी मॉड्यूल से संभावित कनेक्शन सामने आने के बाद कैंपस जांच केंद्र में तब्दील हो चुका है। यहां फिलहाल 6 एजेंसियों ने टेम्परेरी कमांड सेंटर बना रखा है:
- NIA
- दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल
- यूपी ATS
- जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फरीदाबाद क्राइम ब्रांच
- प्रवर्तन निदेशालय (ED)
कैंपस में लगातार छापेमारी, डॉक्युमेंट स्कैनिंग और संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें…





