
हरदोई स्कूल में गैस रिसाव से हड़कंप… 16 बच्चों की बिगड़ी हालत
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। संडीला तहसील के सामने स्थित लायंस पब्लिक स्कूल में कथित रूप से गैस रिसाव होने के बाद 15 से अधिक बच्चे प्रभावित हो गए। बच्चों को सांस लेने में तकलीफ, चक्कर, खांसी और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बच्चों का उपचार कर रही है और सभी अभिभावकों को घटना की सूचना दे दी गई है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अभिभावक भारी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जिससे वहां भीड़ लग गई।
गैस लीक के बाद स्कूल में भगदड़ जैसे हालात
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही गैस स्कूल परिसर में फैली, कई बच्चों ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत शुरू कर दी। कुछ बच्चे बेहोश होने लगे, जिसके कारण स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को कक्षाओं से बाहर निकाला और गंभीर रूप से प्रभावित छात्रों को अस्पताल भेजा।
यह भी पढ़ें…
गौतमबुद्धनगर में ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई… पुलिस ने करोड़ों की मादक सामग्री किये नष्ट
एक बच्ची को रेफर किया गया
जिलाधिकारी के अनुसार, करीब 16 छात्राओं की हालत खराब हुई थी। इनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें…
UP News: निजी फोटो वायरल करने की दी धमकी, लखनऊ में पत्नी ने पति पर कराई FIR
DM और SP ने किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्कूल और अस्पताल पहुंचे। हरदोई पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि गैस रिसाव की वजह से बच्चे प्रभावित हुए और सभी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने स्कूल में निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरी घटना की जांच की जा रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गैस रिसाव के स्रोत और कारण का पता लगाने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।
यह भी पढ़ें…





