Kanpur में 4 दोस्तों की एक साथ मौत, ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी

Kanpur News: कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव गुरुवार सुबह मिले। सभी देवरिया के थाना तरकुलवा के तौकलपुर गांव के रहने वाले थे। रिफाइनरी फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करते थे।

Kanpur News: कानपुर में एक कमरे में सो रहे चार दोस्तों के शव गुरुवार सुबह मिले। बताया जा रहा है कि ठंड के कारण उन्होंने तसले में कोयला जलाया था। कमरे को अंदर से बंद कर सो गए थे। पुलिस कमिश्नर बोले- कमरे में वेंटिलेशन नहीं था पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- कमरे में किसी तरह का वेंटिलेशन नहीं था। कोयला जलने से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बनी, जिसे चारों युवक धीरे-धीरे बिना महसूस किए इनहेल करते रहे। इसी दौरान सो गए। सुबह जब उनके साथी दरवाजा खुलवाने पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

चारों श्रमिक देवरिया के रहने वाले

कानपुर के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। जब 32 वर्षीय अनिल वर्मा, 22 वर्षीय संजू सिंह, 23 वर्षीय राहुल सिंह और 28 वर्षीय अंसारी की कमरे के अंदर दर्दनाक मौत हो गई। चारों श्रमिक देवरिया जिले के थाना तरकुलवा तौकलपुर के रहने वाले थे। दोस्तों ने बताया कि बुधवार की शाम को तीन लोग अपने घर चले गए थे। शेष चारों कमरे में ही रुक गए थे। तसले में जलता हुआ कोयला लेकर कमरे के अंदर रख लिया। कमरे में वेंटिलेटर भी नहीं था। दम घुटने से चारों की मौत हो गई। ‌

ये भी पढ़े- BHU ने शुरू किया ऑनलाइन टीचिंग फीडबैक सिस्टम, छात्रों को मिलेगा सुझाव देने का मौका

रात में कोयले की अंगीठी लेकर कमरे में गए और दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में वेंटिलेशन भी नहीं था। जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड का निर्माण हुआ और चारों लड़कों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह जब साथियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दरवाजा खोला गया तो चारों लड़के मृत पाए गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था। इंडस्ट्री मालिक से बातचीत हुई है। मृतक परिजनों को मदद दी जाएगी। ‌

ये भी पढ़े- हरदोई स्कूल में गैस रिसाव से हड़कंप… 16 बच्चों की बिगड़ी हालत

 

Back to top button