Miss Universe 2025: मेक्सिकन ब्यूटी के सिर सजा ताज, मनिका विश्वकर्मा इस नंबर पर

Miss Universe 2025: मेक्सिको की सुंदरी फातिमा बॉश 2025 की मिस यूनिवर्स बन गई हैं. उन्हें थाईलैंड में हुए आयोजन में 2024 की मिस यूनिवर्स ने यह ताज पहनाया। वहीं, मिस थाईलैंड को रनर अप का खिताब मिला।

Miss Universe 2025: 74वें मिस यूनिवर्स के अंतिम दिन दुनिया भर की ब्यूटी क्वीन्स अपने सैश और शानदार गाउन के साथ मंच पर उतरीं। इस साल की सेरेमनी थाईलैंड में आयोजित हुई और अगले वर्ष की मेजबानी के लिए प्यूर्टो रिको का आधिकारिक ऐलान किया गया। हालांकि इस बार का पेजेंट विवादों में भी घिर गया। शुरुआत एक प्रतियोगी की बुद्धिमत्ता पर सवाल उठाए जाने के आरोपों से हुई, जिसके बाद कई कंटेस्टेंट नाराज होकर बाहर चली गईं। अब इसी कंटेस्टेंट के सिर जीत ताज सजा है।

मिस मेक्सिको फ़ातिमा बोश ने जीता मिस यूनिवर्स ताज

टॉप 5 में जगह बनाने वाली मेक्सिकन ब्यूटी फातिमा बॉश ने ये टाइटल जीत लिया है और जीत का ताज भी उनके सिर पर सज चुका है। इसके साथ ही फर्स्ट और सेकेंड रनरअप भी मिल गई हैं। मेक्सिको की फ़ातिमा बोश ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है. भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। भारत की मणिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन टॉप 30 में शामिल होने के बाद वो टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। इसी के साथ ही भारत की उम्मीदें टूट गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse) 

पहली रनरअप हैं हाल्फ इंडियन

मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2025 प्रवीणर सिंह हाल्फ थाई और हाल्फ इंडियन हैं। उनका जन्म चियान माई में हुआ था, एक थाई-इंडियन परिवार से हैं। सिंह ‘बी एन एली, नॉट ए बुली,’ ‘वी यूनाइट,’ और ‘शीरो’ जैसी पहल का हिस्सा रही हैं।

फातिमा ने मैक्सिको की आइबेरो-अमेरिकानो यूनिवर्सिटी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की। फातिमा बॉश एक मॉडल और डिजाइनर हैं, उन्होंने साल 2018 में टैबास्को में ‘फ्लोर डी ओरो’का टाइटल भी जीता, और इसी के साथ ही उनके करियर की शुरुआत हुई थी।

Back to top button