
पत्थर से वॉर कर पत्नी को उतरा मौत की घाट… पति के इस बात से किया था इंकार
Mumbai News: मुंबई के मालवानी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 52 वर्षीय सिराज नाइक ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी मुमताज नाइक की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और हत्या के मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
क्या है हत्या की वजह?
पुलिस और प्रारंभिक जांच के अनुसार, हत्या पति-पत्नी के बीच SRA (झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण) प्रोजेक्ट के तहत मिलने वाले फ्लैट को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। सिराज ने मुमताज से कहा था कि यदि वे बिल्डर को 9.70 लाख रुपए देंगे, तो उन्हें इस योजना के तहत नया फ्लैट मिल जाएगा। मुमताज ने इस प्रस्ताव का विरोध किया, जिससे दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
यह भी पढ़ें…
Delhi Car Blast पर बोले आठवले… Pak के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई जरूरी
पत्थर से किया वार
विवाद के बाद मुमताज सोने चली गई। उसी समय सिराज कथित रूप से एक भारी पत्थर लेकर आया और पत्नी के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट के चलते मुमताज की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली कार ब्लास्ट पर गरमाई सियासत… शिवसेना-यूबीटी ने केंद्र सरकार को कोसा
आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी
हत्या के बाद सिराज सीधे मालवानी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी और परिवार के तीन बच्चे इलाके के SRA प्रोजेक्ट के फ्लैट में रह रहे थे।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें…





