Divya Khosla ने ‘मूवी माफिया’ से लिया पंगा, लीक की Mukesh Bhatt की ऑडियो रिकॉर्डिंग

Divya Khosla: मुकेश भट्ट ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा था कि दिव्या खोसला ने ‘सावी’ और ‘जिगरा’ को लेकर जानबूझकर कॉन्ट्रोवर्सी पैदा की। इस पर दिव्या ने मुकेश भट्ट की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर कर दी हैं।

Divya Khosla: आपको याद होगा कि दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म जिगरा (Jigra) को अपनी फिल्म सवि (Savi) की कॉपी बताया था और जिगरा के कलेक्शन को भी फेक बताया था। इस विवाद में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब दिव्या ने आलिया के चाचा और प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt) के साथ अपनी कॉल रिकॉर्डिंग को लीक कर दिया। क्या है पूरी कहानी, आइए आपको बताते हैं…

दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट से पूछे तीखे सवाल

एक्ट्रेस ने दिग्गज फिल्ममेकर मुकेश भट्ट को कॉल पर उनके कथित बयान के बारे में कंफ्रंट किया. वो मुकेश भट्ट ने पूछती हैं कि ये नेट पर क्या आया हुआ है कि आपने ऐसा बोला है कि मैंने छिछोरी हरकत की है. आलिया के खिलाफ छिछोरी हरकत की पब्लिसिटी के लिए जिसपर डायरेक्टर कहते हैं, न किसी ने मुझसे पूछा और न ही मैंने किसी ने कुछ कहा. ये सब लोगों का बनाया हुआ है. ये सब मेरे बर्थडे पर सामने आ रहा है सर.

 

मुकेश भट्ट ने इस पूरे विवाद में अपना पल्ला झाड़ लिया कि उन्होंने दिव्या के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। वो साफ कहते हुए नजर आ रहे हैं कि दिव्या के खिलाफ लोग साजिश रच रहे हैं और ऐसी भ्रामक बातें और अफवाहें फैला रहे हैं।

Savi

वहीं आपको ये भी बता दें कि दिव्या ने जब आलिया की जिगरा आई थी तो सोशल मीडिया पर आलिया और उनकी फिल्म के खिलाफ पोस्ट किया था और कहा था कि लगता है कि आलिया ने खुद की ही फिल्म के टिकट्स खरीद लिए, तब से लेकर ये विवाद चला आ रहा है। हालांकि आलिया ने दिव्या के साथ हुए विवाद पर कभी कुछ नहीं कहा है। अब बीते दिनों ही आलिया के चाचा महेश भट्ट ने दिव्या के इस स्टंट को पब्लिसिटी बताया तो ये विवाद फिर से गर्माया हुआ है।

ये भी पढ़े- Miss Universe 2025: मेक्सिकन ब्यूटी के सिर सजा ताज, मनिका विश्वकर्मा इस नंबर पर

 

Back to top button