Bigg Boss 19: दीपक चाहर ने खोला मालती का कच्चा चिट्ठा, भाई-बहन की जोड़ी लगी क्यूट

Bigg Boss 19 Promo: ‘बिग बॉस 19’ में फैमिली वीक चल ही रहा है। सबके घरवालों के आने की खबर मिल चुकी है। इस बीच मालती चाहर के भाई दीपक चाहर भी शो में पहुंचे हैं।

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 के फैमिली वीक का प्रोमो आ चुका है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीक में मालती की उदासी फाइनली दूर हो गई। उनके भाई दीपक चाहर शो में आए और उन्होंने मालती का कच्चा चिट्ठा घरवालों के सामने खोला। इसके बाद दीपक घरवालों के सामने मालती की पोल-पट्टी खोलती हैं। कुछ दर्शक लिख रहे हैं कि ये भाई-बहन की जोड़ी क्यूट लग रही है। वहीं कुछ को इस बात की खुशी है कि मालती के घर से कोई आया तो।

दीपक ने खोली मालती की पोल

दीपक सबके सामने बोलते हैं, ‘मैं इस घर में एक ही मकसद से आया हूं। मेरी बहन ने जिंदगी में एक रोटी का टुकड़ा बनाकर नहीं खिलाया। खाना यही बनाएगी और मैं खाना खाकर जाऊंगा।’ इस पर मालती बोलती हैं, कितना झूठा आदमी है। इसके बाद अश्नूर दीपक को पानी देती हैं। इस पर दीपक बोलते हैं, पानी मांगा, पानी भी नहीं दिया।’ मालती दीपक को प्यार से मारती हैं। गौरव बोलती हैं, ‘मालती सोच रही होगी, घर से कोई क्यों आया।’

मालती के पिता दीपक चाहर से थे ऑब्सेस्ड

मालती कहती हैं, बचपन से ही मेरे आसपास इतना क्रिकेट था. मेरे परिवार खासकर मेरे पिता और भाई क्रिकेट के लिए जीए हैं. वह चलते, सोते समय भी क्रिकेट की बाते करते थे. मेरी तो बातें ही नहीं होती थी कि मुझे लाइफ में क्या करना है. जिस पल मेरे भाई ने खेलना शुरू किया. मेरे पिता ने उसके बाल कटवा दिए. जैसे क्रिकेट के बिना उसकी कोई लाइफ नहीं है. हम बर्थडे और फेस्टिवल भी सेलिब्रेट नहीं करते थे.

ये भी पढ़े- Do Deewane Sehar Mein: प्यार के मौसम की नई लव स्टोरी, सिद्धांत-मृणाल की फिल्म का फर्स्ट लुक OUT

दीपक चाहर घर में आने वाले अंतिम सदस्य हैं, जो फैमिली वीक में पहुंचे हैं। वहीं तान्या के भाई की बात करें तो वो पहले ही घर में आ चुके हैं और अगले एपिसोड में उनकी एंट्री दिखाई जाएगी। सबने तान्या के भाई से उनके काम के बारे में पूछा, प्रणित ने तो किचन की लिफ्ट के बारे में भी पूछा।

ये भी पढ़े- Divya Khosla ने ‘मूवी माफिया’ से लिया पंगा, लीक की Mukesh Bhatt की ऑडियो रिकॉर्डिंग

 

Back to top button