बरेली में 100 एकड़ पर बनेगा ‘इंडस्ट्रियल हब’, युवाओं को रोजगार देने की पहल

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए बरेली डीएम को निर्देश दिए हैं कि शहर में ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार जोन’ (Sardar Vallabhbhai Patel Employment Zone) के रूप में 100 एकड़ भूमि पर एक बड़ा इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उपयुक्त जमीन की पहचान करने और परियोजना का खाका तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग जल्द ही जमीन की अंतिम पुष्टि करेंगे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
यह इंडस्ट्रियल हब स्थानीय युवाओं को नौकरी के लिए बाहर जाने की आवश्यकता से मुक्त करेगा। परियोजना के तहत हब को ‘वन-स्टॉप हब’ के रूप में डिज़ाइन किया जाएगा, जिसमें कौशल प्रशिक्षण, नवाचार और रोजगार सृजन के लिए सुविधाएं होंगी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि दिल्ली, लखनऊ, देहरादून और मुंबई जैसी महानगरों में रोजगार की तलाश में पलायन करने वाले युवाओं के लिए यह एक राहत भरी पहल होगी। बरेली में स्थापित हब के माध्यम से आसपास के जिलों के बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़ें…

मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में CM योगी का बयान… शिक्षा सुधार और वैश्विक शांति पर दिया जोर

इंडस्ट्रियल हब में शामिल होंगे ये केंद्र
अधिकारियों के अनुसार इस जोन में युवाओं को उद्योग-तैयार प्रशिक्षण देने के लिए कई केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जैसे:

  • कौशल विकास संस्थान (Skill Development Institute)
  • तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र (Technical Training Centre)
  • इनोवेशन लैब (Innovation Lab)
  • स्टार्टअप सपोर्ट हब (Startup Support Hub)
  • प्लेसमेंट सेल (Placement Cell)
  • उद्योग-लिंक्ड प्रशिक्षण केंद्र

इस तरह एक ही परिसर में प्रशिक्षण से लेकर नौकरी तक की सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं काफी बेहतर होंगी।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में बर्बरता का मामला… दुकानदार पर महिला को कपड़े उतरवाकर पीटने का आरोप

भविष्य की योजना
बरेली डीएम ने बताया कि बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को भी हब में आमंत्रित किया जाएगा। रोजगार और लोन मेले आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को उद्योग से जोड़कर उनका भविष्य सुरक्षित और सशक्त बनाया जा सके।

यह पहल न केवल बरेली के युवाओं के लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के आर्थिक विकास में भी योगदान करेगी।

यह भी पढ़ें…

UP News: स्कूटी में फंसा इंटरनेट का लटकता तार, उछलकर कर गिरा दसवीं का छात्र

Back to top button